उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

प्रदेश प्रवक्ता  सुरेश जोशी ने कहा , निकाय चुनाव में भाजपा लगाने जा रही जीत का शतक

कहा ,पार्टी पत्रकार वार्ता श्रृंखला के जरिए सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएगी
देहरादून । भाजपा, शत-प्रतिशत जीत के लक्ष्य के साथ निकाय चुनावों में जीत का शतक लगाने जा रही है। जिसकी सुनिश्चित करने के लिए पार्टी, सरकार के विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों को पत्रकार वार्ता श्रृंखला के माध्यम से जन जन तक पहुंचाएगी।
पार्टी मुख्यालय में प्रदेश प्रवक्ता  सुरेश जोशी ने इसकी शुरुआत करते हुए मीडिया से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि 102 में से जिन 100 निकायों में चुनाव हो रहे हैं। वहां भाजपा सभी सीटों पर जीत दर्ज करने का लक्ष्य लेकर उतर रही है। नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता राज्य के सभी जनपदों में पत्रकार वार्ता कर मुद्दों को जनता तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन को एकजुट कर प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट और मुख्यमंत्री  पुष्कर धामी के नेतृत्व में हमारा प्रयास है, प्रदेश सरकार के कामों और उपलब्धियों, केंद्र सरकार के सहयोग से हुए विकास कार्य को सामने लाना। विशेषकर स्थानीय निकायों, नगर निगम या नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों में जो हमने काम किए हैं उन सभी को लेकर हम जन-जन तक पहुंच रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इसमें दो मुख्य विषय हमारे हैं, पहला जो काम हमने किए हैं उसको हम बताएंगे और जो काम हमे आगे करने आगे उसकी भी जानकारी हम लोगों को देंगे। ऐसे मुद्दों की सिलसिलेवार चर्चा करते हुए उन्होंने विपक्ष को निशाने पर लिया। कहा, हम लोग विकास को लेकर राजनीति कर रहे हैं और विकास के कामों को लेकर ही जनता के बीच जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दल हैं जो, जब-जब भी हम विकास को आगे बढ़ते हैं वह उसे अवरुद्ध करने का भरसक प्रयास करते हैं। उनकी यही धारणा है, जिसके कई प्रमाण हमारे सामने हैं, जब कांग्रेस केंद्र में सरकार में थी तो उन्होंने उत्तराखंड के लिए बजट प्रोविजन को लगभग समाप्त कर दिया था। आज भी जब उत्तराखंड केंद्र की मदद से विकास मार्ग पर आगे बढ़ रहा है, फल फूल रहा है। अफसोस वह भी उनको रास नहीं आ रहा है, इसमें भी वह नकारात्मकता परोसने का कार्य वह कर रहे हैं। लेकिन जनता उनकी मंशा को अच्छी तरह भांप गई है, इसलिए उन्हें भरोसा है कि इस प्रदेश का कोई विकास अच्छे से कर सकता है, प्रदेश को आगे बढ़ा सकता है और उनकी समस्याओं का निदान कर सकता है तो वह सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी है।
उन्होंने बताया कि जिस तरह का फीडबैक राज्य भर से हमारे पास पहुंच रहा है, बहुत बड़ा जन समर्थन भाजपा और हमारी सरकार के कामों को मिल रहा है।
पत्रकार वार्ता के दौरान  प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक एवं सत्यवीर चौहान भी मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button