उत्तराखण्डदेहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को मंत्रियों, विधायक और वरिष्ठ नौकरशाहों ने दी नए साल की मुबारकबाद, कैबिनेट मंत्री डॉ अग्रवाल , जोशी, सीएस,डीजीपी, PCCF, ITBP IG व PCS मिले 

कहा , सभी प्रदेशवासियों के योगदान से उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जायेगा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने भेंट कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री धामी ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए मंगलमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नव वर्ष पर हम सभी को नए संकल्प के साथ आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि सभी प्रदेशवासियों के योगदान से उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जायेगा। उन्होंने सभी से राज्य के विकास में सहयोगी बनने की भी अपेक्षा की।वहीं मुख्यमंत्री धामी से कैबिनेट मंत्री डाॅ प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री आवास में भेंट कर मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामना दी। इसके साथ ही विधायकगणों, दायित्वधारियों के साथ विभिन्न संस्थानों, संगठनों एवं अन्य गणमान्य लोगों ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामना दी। मुख्यमंत्री ने भी सभी को बधाई देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री धामी से नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक के नेतृत्व में भारतीय वन सेवा के अधिकारियों ने भेंट कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामना दी। मुख्यमंत्री से राज्य सिविल सेवा के अधिकारियों ने भी भेंट कर नव वर्ष की शुभकामना दी।  आईटीबीपी के आईजी संजय गुंजयाल के नेतृत्व में आईटीबीपी के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री धामी  से मुलाकात कर उन्हें नए साल की बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी बीएल राणा एवं पीसीएस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ ललित नारायण मिश्र ने मुख्यमंत्री से एसोसिएशन के 19 व 20 जनवरी को आयोजित वार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में समय प्रदान करने का भी अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री धामी से पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामना दी।
विधायक पुरोला  दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री धामी को बताया कि विकासखण्ड मोरी के विभिन्न गांवों में अज्ञान बीमारी से भेड़ बकरी पालकों की बड़ी संख्या में भेड़ बकरियों की मृत्यु हो गयी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से भेड़ पालकों को आर्थिक सहयोग का अनुरोध भी किया।
सीएम पुष्कर धामी को सीएस डॉ संधु व डीजीपी अभिनव कुमार के नेतृत्व में वरिष्ठ IAS व IPS अफसरों  ने दी नए साल की बधाई
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस संधु के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों तथा पुलिस महानिदेशक  अभिनव कुमार के साथ भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों ने भेंट की। सभी ने मुख्यमंत्री  धामी को नववर्ष की शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री धामी ने भी सभी अधिकारियों को नववर्ष की बधाई देते हुए कामना की कि नववर्ष में सभी के प्रयासों के साथ प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा।
मुख्यमंत्री धामी  ने कहा कि प्रदेश के विकास में हम सब साहयोगी है। आम जनता के हित में संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से हो इसके लिये हमें जनता से समन्वय तथा योजनाओं को समयबद्धता के साथ धरातल पर उतारने के प्रयासों पर भी ध्यान देना होगा। जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा दायित्व ही नही कर्तव्य भी है।
इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी,  आनंद बर्द्धन, डी.जी.पी. अभिनव कुमार सहित वरिष्ठ आई.ए.एस. एवं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button