उत्तराखण्डदेहरादून

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया कल्याण पत्रिका के शताब्दी अंक का विमोचन, सीएम धामी हुए महोत्सव में शामिल 

ऋषिकेश। स्वर्गाश्रम के गीताभवन में आयोजित कार्यक्रम में बुधवार को  कल्याण पत्रिका के शताब्दी महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री शाह और सीएम भी पहुंचे ।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को स्वर्गाश्रम जौंक स्थित गीताभवन (नंबर सात) में गीताप्रेस गोरखपुर की सुप्रसिद्ध कल्याण पत्रिका के शताब्दी महोत्सव में पहुंचे। वेद निकेतन हेलीपैड पर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वह गीताभवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस दौरान उन्होंने कल्याण पत्रिका के शताब्दी अंक का विमोचन किया।बताया गया कि अब तक कल्याण पत्रिका की 17 करोड़ पचास लाख प्रतियां प्रकाशित हो चुकी हैं।इसके साथ ही आरोग्य अंक का भी विमोचन किया गया। आरोग्य अंक की दो दो लाख 22 प्रतियां प्रकाशित हो चुकी हैं।गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं कल्याण पत्रिका के 100वें अंक के विमोचन के शुभ अवसर पर मौजूद रहने का मौका देने के लिए गीता प्रेस का दिल से आभार व्यक्त करना चाहता हूं।
आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की दिशा में निरंतर कार्य
कर रही केंद्र सरकार : सीएम धामी
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र सरकार आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। आज देश में आतंकवाद और नक्सलवाद जैसी विकटकारी शक्तियां सिर उठाने का साहस नहीं कर पा रही हैं। आपके अथक प्रयासों का प्रतिफल है कि आज देश सहकारिता के क्षेत्र में भी अद्वितीय प्रगति कर रहा है जिसका समग्र विकास की दिशा में एक मजबूत संस्था का ढांचा तैयार हो रहा है। गीता प्रेस पिछले सौ वर्षों से हमारी सनातन संस्कृति, धर्मग्रंथों और भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण और संवर्धन में अतुलनीय योगदान देती आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button