उत्तराखण्डचमोलीदेहरादूनराष्ट्रीय

उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर क्रैश, जोशीमठ के पास हुआ हादसा, पायलट समेत 6 लोगों की मौत,  हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश

बदरीनाथ से लौटते समय 
हेलीकॉप्टर डॉक्टर हुआ हादसे का शिकार,
मुख्यमंत्री धामी ने हादसे पर जताया दुख,
लगातार खुद कर रहे घटनाक्रम की निगरानी
चमोली/ देहरादून।बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहा एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। एसडीएम के अनुसार, हेलीकॉप्टर में छह यात्री सवार थे। सभी की मौत हो गई है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) और पुलिस की टीमें सक्रिय हो गई । हेलीकॉप्टर और उसमें सवार लोगों की स्थिति का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
हादसे के बाद से पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पाया । ऐसे में हेलीकॉप्टर की लोकेशन का पता लगाने के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है। खराब मौसम के बीच खोजबीन का काम शुरू किया गया है। हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए टीमें जुटी हुई हैं।बदरीनाथ से वापसी के दौरान हुए इस हादसे की सूचना से अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
यूकाडा के अधिकारियों के अनुसार, बदरीनाथ से देहरादून के सहस्रधारा जा रहे ट्रांस भारत एविएशन के हेलीकॉप्टर की लोकेशन छई गांव के ऊपर स्थित सेना कैंप के पास दिखाई दी। जोशीमठ चौकी के उपनिरीक्षक मनोहर कन्याल ने बताया कि हेलीकॉप्टर में पांच यात्री और एक पायलट सवार थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने तथा सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।  मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में एसडीआरएफ, सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, पुलिस एवं जिला प्रशासन की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई हैं। घटनास्थल पर पहुंचने और हेलीकॉप्टर में सवार यात्रियों की तलाश के लिए जमीनी एवं हवाई स्तर पर सघन अभियान चलाया जा रहा है।  मुख्यमंत्री स्वयं पूरे अभियान की लगातार निगरानी कर रहे हैं।
उत्तराखंड के चमोली जिले में एक हेलीकॉप्टर के लापता होने की जानकारी सामने आई थी। कुछ दी देर बार सूचना मिली कि हेली चाई गांव जोशीमठ के पास क्रैश हो गया है। इस खबर के सामने आने के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे। सभी यात्री कर्नाटक बेंगलुरु के निवासी थे। वहीं पायलट दिल्ली के रहने वाले थे। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने सभी 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है।
हेलीकॉप्टर ने दोपहर 1.14 बजे बर्फबारी के बीच बदरीनाथ धाम से देहरादून सहस्त्रधारा हेलीपैड के लिए उड़ान भरी थी। इसके कुछ देर बाद ही जोशीमठ के पास हाथी पर्वत इलाके में हेलीकॉप्टर लापता हो गया।बाद में जिला प्रशासन को हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की सूचना मिली।
विवेक प्रकाश, अपर जिलाधिकारी चमोली ने बताया कि  भारतीय सेना ने ही सबसे पहले डीएम चमोली को सूचना दी थी कि हाथी पर्वत के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इसके बाद ही रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया। क्षेत्र में हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। हेलीकॉप्टर में पायलट सहित 6 यात्री सवार थे जिनके संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत भारतीय सेना, जिला प्रशासन चमोली और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल  की टीमों को सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने के लिए रवाना किया गया। एहतियात के तौर पर मैसर्स ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के सभी हेलीकॉप्टरों की उड़ान पर रोक लगा दी गई है।
इस मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी जानकारी देते हुए  बताया कि, ‘चाई गांव जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. सीएम धामी ने बताया कि वो खुद भी पूरे घटनाक्रम की निरंतर निगरानी कर रहे हैं।
हेलीकॉप्टर के सवार
कैप्टन हिमांशु सभरवाल (पायलट),
48 वर्ष निवासी दिल्ली.
• प्रताप, उम्र 41 वर्ष, निवासी कर्नाटक.
• अरुण सालुंके, उम्र 44 वर्ष, निवासी कर्नाटक. अरुण सालुंकेकर्नाटक मेंसीसीबी इंस्पेक्टर थे, जो अपने दोस्तों के साथ बदरीनाथ आए थे.
• वीबी शंकर गौड़ा, उम्र 39 वर्ष, निवासी कर्नाटक.
• सुधीर के., उम्र 50 वर्ष, निवासी कर्नाटक.
• एचएस नटराजा, उम्र 51 वर्ष, निवासी कर्नाटक.
चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश
देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जाए।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा आवश्यक राहत एवं अन्य व्यवस्थाएं तत्परता से सुनिश्चित की जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button