उत्तराखण्डदेहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर  धामी ने सुना मन की बात कार्यक्रम,कहा – प्रधानमंत्री का रेडियो कार्यक्रम है जनजागरण का सशक्त माध्यम, लोगों पर  इसका बेहद सकारात्मक प्रभाव

कहा , मन की बात के जरिए जीता लोगों का भरोसा
उत्तराखण्ड की कई विभूतियों, पर्यटक स्थलों को भी मन की बात में स्थान मिला
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रायपुर विधान सभा के अन्तर्गत आने वाले हर्षिल एन्क्लेव बूथ नम्बर-4 चाणक्य कॉलेज कैम्पस गुजराड़ा मानसिंह में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ’’मन की बात’’ के 110वें एपिसोड को  विशिष्ठ जनों व एकत्रित जन-समूह के साथ पूरे मनोयोग से प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना। मन की बात कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एक बार पुनः प्रधानमंत्री ने अपने ओजस्वी विचारों से देशवासियों के हृदय को छूने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात में अलग-अलग प्रकार व अनेक विषयों को रखा है। 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री ने ’’मेरा पहला वोट देश के लिये’’ की बात कही है। निश्चित रूप से इससे नए मतदाता प्रोत्साहित होंगे। मुख्यमंत्री धामी  ने कहा कि आज हम सभी एक ऐसे कार्यक्रम का हिस्सा बने, जिसका नाम तो ‘मन की बात’ है लेकिन यह सही अर्थों में जन-जन की बात, देश के गौरव की बात, मां भारती के यशगान की बात तथा भारत के सम्मान की बात है।
मुख्यमंत्री  पुष्कर धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री  ने जिन भी विषयों को इस कार्यक्रम में शामिल किया वे सभी जनजागरण का एक सशक्त माध्यम बने और नागरिकों पर इनका अत्यंत सकारात्मक प्रभाव पड़ा। उन्होंने कहा कि हमारे उत्तराखण्ड की कई विभूतियों, पर्यटक स्थलों आदि को भी मन की बात में समय समय पर स्थान मिला, जिसके परिणामस्वरूप हमारे लोक संगीत और हमारी लोक संस्कृति से पूरे विश्व के लोग परिचित हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए लोगों का भरोसा जीता है। उन्होंने कहा कि भरोसा एक ऐसी चीज है, जो अपने आप नहीं आता, इसे कमाना पड़ता है और पीएम  मोदी  ने लोगों का ये भरोसा कमाया है तथा उसी भरोसे का प्रतिफल है कि उनके नेतृत्व वाली सरकार हर क्षेत्र में लगातार बेहतर कार्य कर रही है।
ये विधायक व नेता हुए शामिल
इस अवसर पर रायपुर सीट से  विधायक उमेश शर्मा काऊ, कपकोट से विधायक सुरेश गड़िया, वरिष्ठ भाजपा  नेता विनय रोहिला, महानगर अध्यक्ष भाजपा  सिद्धार्थ अग्रवाल, शशि सिंह, प्रशान्त डोबाल, तरूण धीमान, आकाश, सौरभ थपलियाल,  शिवानी बंसल, शशांक गोसाईं, संजीव मल्होत्रा, सचिन बंसल, देवेन्द्र पाल मोण्टी,  किशन सिंह नेगी,  उमेश अग्रवाल, शिव सिंह बिष्ट, अनूज चौधरी, वरिष्ठ नागरिक, ग्राम प्रधान, क्षेत्रवासी, श्रोतागण सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button