उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दी जानकारी, प्रदेश भर में भाजपा  करेगी 7 हजार नुक्कड़ सभाएं, मुख्यमंत्री, मंत्री, अध्यक्ष, विधायक व पार्टी नेता होंगे शामिल

मीडिया ब्रीफिंग में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा,
गोदियाल के आरोप राजनीतिक सहानुभूति पाने की कोशिश
देहरादून। भाजपा प्रदेश में बड़ी चुनावी सभाओं के साथ 7 हजार स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित करने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के निर्देशों के अलावा मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायकों, पदाधिकारियों की सहभागिता के साथ बूथ स्तर तक होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार गणेश  गौदियाल के आरोपों को राजनीतिक सहानुभूति पाने की कोशिश करार देते हुए कटाक्ष किया कि स्थानीय का नारा देने वालों के कांग्रेस के जमाने के नोटिस मुंबई से आ रहे हैं।
पार्टी के प्रदेश मीडिया सेंटर में ब्रीफिंग करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विभिन्न सांगठनिक कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लाभार्थी संपर्क अभियान की सफलता पर खुशी जताते हुए बताया कि 270 मंडलों में 5040 कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से अब तक 102785 से संपर्क किया गया है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, उत्तराखंड इस अभियान में देशभर में चौथे स्थान पर आया है। उन्होंने बताया कि  प्रति कार्यकर्ता 10 लाभार्थी के लक्ष्य के सापेक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष जफर आलम अंसारी ने सबसे अधिक 87 लोगों से संपर्क किया ।
इस दौरान पत्रकार ब्रीफिंग में प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक एवं  राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता सुनीता विद्यार्थी, कमलेश रमन, अजीत नेगी प्रमुख रूप से मौजूद रहे
राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने ली वर्चुअली बैठक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हुई वर्चुअल बैठक की जानकारी देते हुए बताया नुक्कड़ सभाओं में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री, विधायक समेत 7000 कार्यकर्ता अनिवार्य रूप से शिरकत करेंगे। पार्टी इन चुनाव में एक नए अभियान में भी हूं पन्ना प्रमुख कार्य योजना के साथ उतर रही है। जिसके तहत बूथ संपर्क की स्थिति तक प्रत्येक पन्ने पर जो भी पदाधिकारी का नाम दर्ज होगा वह वहां की बैठकों में शामिल होगा साथ ही पन्ना प्रमुख पाने के साथ सेल्फी खींचकर सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी को अपलोड करेगा।
चुनावी संकल्प पत्र की दी जानकारी
एक अन्य महत्वपूर्ण चुनावी कार्यक्रम संकल्प पत्र एकत्रीकरण की जानकारी देते हुए पार्टी अध्यक्ष ने बताया कि 26 अप्रैल को प्रदेश स्तर पर सभी सुझाव प्राप्त हो जाएंगे। संकल्प रथ, संकलन कमेटी, विभिन्न कार्यक्रमों एवं ऑनलाइन से प्राप्त हुए सभी सुझावों को, संकल्प पत्र कमेटी द्वारा प्रदेश एवं राज्य के मुद्दों के हिसाब से अलग-अलग किया जाएगा। इन सुझावों को केंद्रीय नेतृत्व के पास भेजा जाएगा जिसके आधार पर पार्टी का घोषणा पत्र तैयार हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button