उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीतिराष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, प्रधानमंत्री मोदी, नडडा, शाह और योगी गरमाएंगे उत्तराखंड में चुनाव प्रचार, जल्द शुरू होंगी जनसभाएं और रैलियां

लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों में  रक्षा मंत्री राजनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ,स्मृति ईरानी और हेमा मालिनी,
उत्तराखंड के सीएम धामी, सभी कैबिनेट मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, सांसदों व पदाधिकारियों के नाम भी शामिल
एस. आलम अंसारी
देहरादून: उत्तराखंड में भाजपा ने लोकसभा चुनाव अभियान को गति देने के लिए 40 स्टार प्रचारक  की सूची जारी कर दी है।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रांतीय कमेटी के प्रस्ताव पर हाई कमान ने राज्य मे 40 स्टार प्रचारकों की सूची को अंतिम रूप दे दिया है। पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा सहित कई वरिष्ठ नेता चुनावी जनसभाओं व रैलियो को को संबोधित करेंगे।
नामांकन के बाद भाजपा  ने चुनावी-प्रचार को धार देने के लिए  बुधवार को उत्तराखंड के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। स्टार प्रचारकों में पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री शाह ,यूपी सीएम योगी, भाजपा  राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हैं।स्टार प्रचारकों में हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का नाम भी शामिल है।वहीं मथुरा से भाजपा  सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी भी उत्तराखंड में प्रचार करते हुए नजर आएंगी।
उत्तराखंड में सभी पांच सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होना है। उत्तराखंड भाजपा  की तरफ से केंद्रीय संगठन को चुनाव प्रचार के लिए कुछ नेताओं के नाम भेजे गये थे, जिस पर हाई कमान  ने मुहर लगाते हुए  स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के लिए प्रदेश भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित 16 दिग्गज नेताओं की मांग भेजी थी।
भाजपा के 40 स्टार प्रचारक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,
भाजपा  अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा,
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह,
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी,
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी,
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान,
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी,
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर,
केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह,
शान्तनु ठाकुर,
प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यन्त कुमार गौतम,
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल,
मनजिंदर सिंह सिरसा,
गढ़वाल प्रत्याशी अनिल बलूनी,
पूर्व मुख्यमंत्री  डाॅ रमेश पोखरियाल “निशंक”,
पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार प्रत्याशी त्रिवेन्द्र सिंह रावत,
पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत,
पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा,
नैनीताल प्रत्याशी अजय भट्ट,
प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार,
सांसद हेमा मालिनी,
सांसद मनोज तिवारी,
राज्यसभा सांसद डाॅ  कल्पना सैनी,
वरिष्ठ भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन,
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज,
प्रेमचंद अग्रवाल,
सुबोध उनियाल,
डा धन सिंह रावत,
गणेश जोशी,
रेखा आर्य,
सौरभ बहुगुणा,
राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ति रावत,
प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी,
खिलेन्द्र चौधरी
राजेंद्र बिष्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button