उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने सीएम धामी  के नेतृत्व में हो रहे उत्तराखंड के विकास पर जताई खुशी

भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री की मुख्यमंत्री के साथ हुई अहम बैठक ,
प्रदेश के विभिन्न संगठनात्मक एवं राजनीतिक विषयों को लेकर हुई विस्तृत चर्चा ,
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार रहे मौजूद
देहरादून । भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री  शिव प्रकाश की मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के साथ पार्टी प्रदेश नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न संगठनात्मक एवं राजनीतिक विषयों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद और प्रदेश महामंत्री संगठन  अजेय कुमार भी मौजूद रहे। बातचीत के दौरान  शिव प्रकाश ने सीएम के नेतृत्व में हो रहे प्रदेश के विकास पर खुशी जताई। वहीं मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्यवासियों के कल्याण को लेकर सरकार की योजनाओं और उनके जमीनी क्रियान्वहन की जानकारी दी। वहीं पार्टी की सांगठनिक गतिविधियों और कार्यक्रमों को लेकर उनके बीच विस्तृत विचार विमर्श हुआ।

इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश संगठन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की गई एवं आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत विमर्श हुआ। आगामी सितंबर माह में प्रस्तावित विधायकों एवं सांसदों के प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी पर चर्चा की गई। साथ ही निकट भविष्य में प्रदेश एवं जिला स्तर पर संगठनात्मक इकाइयों के पुनर्गठन एवं विस्तार को लेकर भी रणनीतिक मंथन हुआ। यह सुनिश्चित किया गया कि संगठन की संरचना और अधिक प्रभावशाली, अनुशासित एवं जमीनी स्तर से जुड़ी हो।
इसके अतिरिक्त, प्रदेश में वर्तमान में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की समीक्षा करते हुए द्वितीय चरण की रणनीति तथा भविष्य की दिशा को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। संगठन की चुनावी तैयारियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसंपर्क अभियानों की गति को और तीव्र करने पर बल दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button