उत्तराखण्डदिल्लीदेहरादूनराष्ट्रीय

उत्तराखंड ः कैबिनेट मंत्री जोशी ने मुलाकात कर प्रदेश के कई अहम मुद्दों को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी के सामने  रखा, केंद्रीय मंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन

नई दिल्ली में मुलाकात के दौरान ओएनजीसी मुख्यालय देहरादून में ही रखने
उपनल के जरिए ही सुरक्षा कार्मिकों को ओएनजीसी में रखे जाने की मांग उठाई
देहरादून /नई दिल्ली। प्रदेश के कृषि, ग्राम्य विकास और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीरप सिंह पुरी से भेंट की।
कैबिनेट मंत्री ने मुलाकात के दौरान केन्द्रीय मंत्री के सामने प्रदेश के कई समसमायिक विषयों को प्रमुखता से रखा। जिसमें प्रमुख रुप से मंत्री ने मसूरी स्थित भिलाडू खेल मैदान और कण्डोली खेल मैदान का निर्माण करने का अनुरोध किया। जोशी ने कहा कि कई बार यह संज्ञापित हुआ है कि ओएनजीसी के मुख्यालय को देहरादून से अन्यत्र स्थानान्तरित किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में रोजगार जैसी अहम दिक्कतों का संकट हो जाऐगा। कैबिनेट मंत्री ने अनुरोध किया कि ओएनजीसी के मुख्यालय को देहरादून में ही रखा जाए। इसके अतिरिक्त, कैबिनेट मंत्री ने बताया कि देहरादून ओएनजीसी में सुरक्षा कार्मिकों को उपनल के माध्यम से लिया जाता था, लेकिन पिछले लम्बे समय से इसे उपनल से हटाकर अन्य निजी सुरक्षा एजेन्सियों को दे दिया गया है, जिससे पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार का संकट उत्पन्न हो गया है। काबीना मंत्री ने अनुरोध किया कि इसे पूर्व की भांति उपनल से ही भर्ती किया जाए।
केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री  पुरी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि ओएनजीसी में उपनल से सुरक्षा कार्मिकों को रखने के लिए उच्च स्तर पर वार्ता करेंगे और केन्द्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि ओएनजीसी के देहरादून मुख्यालय में एचआर को पूर्व की भांति ही यथावत रखा जाऐगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button