उत्तरकाशीउत्तराखण्डराजनीति

उत्तरकाशी  में नवनिर्मित भाजपा कार्यालय का प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया लोकार्पण, गणेश चतुर्थी के मौके भाजपाईयों  को मिला अपना दफ्तर

प्रदेश अध्यक्ष बोले,समूचे देश में हर जिले में हमारी पार्टी के कार्यालय भवन प्रस्तावित, जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल रहे मौजूद 

उत्तरकाशी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने गणेश चतुर्थी के मौके पर उत्तरकाशी मुख्यालय स्थित  ज्ञानसू में  कार्यालय का विधिवत रूप से वैदिक  मंत्र उच्चारण,  हवन, पूजा- अर्चना के बाद कार्यालय का उद्घाटन किया ।
शनिवार को ज्ञानसू नवनिर्मित भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह राणा के अध्यक्षता में,गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, एवं कार्यकर्ताओं ने पूजा -पाठ ,हवन यज्ञा किया है । बाद में कार्यालय के लोकार्पण के बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट , जिले के प्रभारी मंत्री व शहरी विकास
एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ प्रेम चंद अग्रवाल ,  संगठन महामंत्री अजय , महामंत्री  आदित्य कोठारी, जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह राणा,प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ,  निर्माण समिति आशीष  गुप्ता, ने संयुक्त रूप से  पार्टी के नवनिर्मित जिला कार्यालय का  उद्घाटन किया है। कार्यक्रम में पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से मुख्य अतिथियों का स्वागत किया है।
इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि हम उस कालखंड से गुजरे हैं जब लोग बीजेपी से परहेज करते थे। आज हमारी पार्टी विश्व की सबसे पड़ी राजनैतिक पार्टी बन चुकी है। इसी के मध्यानजर रखते हुए आज समूचे देश में हर जिले में हमारी पार्टी के कार्यालय भवन बन रहे हैं और प्रस्तावित भी है।
वहीं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ अग्रवाल ने उत्तरकाशी भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय की बधाई दी है।
भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए यहां कार्यालय ही नहीं बल्कि संस्कार केन्द्र है। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी जिले में पार्टी के पास अपना कार्यालय नहीं था । संगठन के कार्यों को गति देने के लिए सभी आधुनिक सुविधाओं से कार्यालय को सुसज्जित किया  गया है।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष , बुद्धि सिंह पंवार, सत्ये सिंह राणा, सूरत राम नौटियाल, केदार सिंह रावत,रामसुंदर नौटियाल, आंननदी राणा, नारायण सिंह चौहान, किशोर भट्ट, रमेश चौहान, मुरारीलाल भट्ट, भूपेंद्र चौहान, अतोल रावत, स्वराज विद्वान, महा मंत्री नागेन्द्र चौहान,  ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री चड़ी प्रसाद बेलवाल,मोरी प्रमुख बच्चन पंवार, डुंडा ब्लॉक प्रमुख डॉ शैलेंद्र कोहली, भटवाड़ी  प्रमुख श्रीमती विनीता रावत, पवन नौटियाल, लोकेंद्र सिंह बिष्ट, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र गंगाडी,पवन नौटियाल ,डा. चड़ी प्रसाद भट्ट, ललिता सेमवाल, सबिता भट्ट, बविता ,   सरिता, नौटियाल ,सूरत गुसाईं गोविंद गुसाईं  नंदा भट्ट ,बीना नौटियाल ,ममता भट्ट, सरिता पडियार,
सावित्री मखलोगा, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button