उत्तराखण्डदेहरादूनराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री धामी  महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस  शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल, पुष्कर ने जिन विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार किया, वहां मिली पार्टी को 100 फीसदी जीत

मुंबई /देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छूएगा। मुख्यमंत्री फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र सरकार अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य करेगी। निश्चित ही सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ महाराष्ट्र, विकसित भारत के संकल्प में अपनी अहम भूमिका निभाएगा।
शपथ ग्रहण समारोह के बाद महाराष्ट्र के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, एवं उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अजित पवार से भेंट कर उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और देवेंद्र के ऊर्जावान नेतृत्व में महायुती सरकार सभी वर्गों का सम्रग उत्थान कर जनकल्याण सुनिश्चित करेगी और महाराष्ट्र की विकास यात्रा में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button