उत्तराखण्डदेहरादूनस्वास्थ्य

स्वास्थ्य संवाद एवं चिकित्सा सेवा सम्मान समारोह 2025 में 26 उत्कृष्ट चिकित्सकों को किया गया सम्मानित

सेवा और संवेदना से बनता है सच्चा चिकित्सक- अजय टम्टा,
उत्तराखंड को एक मॉडल हेल्थ स्टेट बनाने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता से कर रहे कार्य – बंशीधर तिवारी
देहरादून।राजधानी देहरादून में “स्वास्थ्य संवाद एवं चिकित्सा सेवा सम्मान समारोह–2025” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम देहरादून के सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडोटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री, सड़क परिवहन अजय टम्टा, अति विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार, सुबोध उनियाल, विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष राज्य महिला आयोग, कुसुम कंडवाल, अपर सचिव मुख्यमंत्री एवं महानिदेशक, सूचना बंशीधर तिवारी, निदेशक, चिकित्सा शिक्षा आशुतोष सयाना ने शिरकत की। “स्वास्थ्य संवाद एवं चिकित्सा सेवा सम्मान समारोह–2025” में 26 उत्कृष्ट चिकित्सकों को सम्मानित किया गया ।
“स्वास्थ्य संवाद एवं चिकित्सा सेवा सम्मान समारोह–2025” कार्यक्रम राज्यभर में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित करने एवं चिकित्सा क्षेत्र में संवाद को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से आए 26 समर्पित और प्रतिष्ठित चिकित्सकों को उनके अनुकरणीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में विचार एक नई सोच संगठन के अध्यक्ष डॉ. एस.डी. जोशी , संस्था के संरक्षक मनोज इष्टवाल , संस्था के सचिव राकेश बिजलवाण व उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष अरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।
स्वास्थ्य सेवा आज केवल इलाज नहीं, एक भरोसे की प्रणाली – अजय टम्टा
मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री, सड़क परिवहन अजय टम्टा ने कहा डॉक्टर समाज का मेरुदंड हैं। कोरोना काल हो या दुर्गम क्षेत्रों में सेवा, हमारे चिकित्सकों ने जो योगदान दिया है वह अभूतपूर्व है।  उत्तराखंड जैसे राज्य में, जहां भौगोलिक चुनौतियां बहुत बड़ी हैं, वहां स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म, ई-हॉस्पिटल मैनेजमेंट, और टेलीमेडिसिन जैसी पहलों की अत्यधिक आवश्यकता है और इसके क्रियान्वयन में डॉक्टरों की भागीदारी बहुत अहम है।
डॉक्टरों का सेवा भाव और समर्पण   बनाता है विशिष्ट :सुबोध उनियाल
अति विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार सुबोध उनियाल ने कहा चिकित्सक न केवल एक पेशेवर हैं, बल्कि वे समाज के लिए एक प्रेरक शक्ति भी हैं। उन्हें सम्मान देना सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज की जिम्मेदारी है। आज के समय में जबकि स्वास्थ्य सेवाएं कई चुनौतियों से घिरी हैं, डॉक्टरों का सेवा भाव और समर्पण उन्हें विशिष्ट बनाता है।
उत्तराखंड को एक मॉडल हेल्थ स्टेट बनाने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता से  कर रहे कार्य :  बंशीधर तिवारी
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा कि सूचना विभाग की ओर से हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर जनपद तक सही स्वास्थ्य सूचना और संसाधन पहुंचे। डॉक्टरों को सम्मानित करना केवल एक औपचारिक कृत्य नहीं, बल्कि समाज की ओर से उनकी निःस्वार्थ सेवा को सार्वजनिक रूप से मान्यता देना है। राज्य सरकार की ओर से मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम आने वाले वर्षों में उत्तराखंड को एक मॉडल हेल्थ स्टेट बनाने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button