उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा – शिकायत के बजाय प्रायश्चित करें हरदा,सनातन में है प्रावधान

देव दरवार में राजनीति नही, बल्कि भक्त और जन कल्याण की होती है सुनवाई
देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत आजकल मंदिरों और तीर्थों की यात्रा में भाजपा पर शिकायत और तमाम आरोप जड़ रहे हैं, लेकिन उनकी बेचैनी तभी समाप्त होगी, जब वह शिकायत के बजाय प्रायश्चित का मार्ग ढूंढेंगे। सनातन मे प्रायश्चित के लिए विधान है, लेकिन संसार के हर धर्म में शिकायत के बजाय ईश्वर का धन्यवाद को कहा गया है। उन्होंने कहा कि हरदा भगवान के दरबार को भी राजनीति के लिए उपयोग कर रहे हैं, लेकिन उनकी इस चाल से न जनता को कोई फर्क पड़ेगा और न ही कोई आत्म शांति हासिल होगी।
चौहान ने कहा कि हरदा को यह साफ करने की जरूरत है कि उनके साथ अन्याय कब हुआ? अगर उन्होंने खुद को पीड़ित और भाजपा को दोषी ठहराया है तो वह खुद ही कटघरे मे हैं। उन्होंने कहा कि संस्कृति के सरंक्षण, बदलती डेमोग्राफी, या लव जिहाद अथवा अवैध मजारों के ध्वस्तीकरण पर की कार्यवाही की बात आती है तो वह विरोध में खड़े नजर आये हैं।
चौहान ने कहा कि जनता को गुमराह नही किया, बल्कि जनता आँख कान खोलकर सब देखती सुनती रही है कि  सनातन संस्कृति के सरंक्षण के लिए कब कौन खड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरों पर दोषारोपण के बजाय आत्म अवलोकन करने की जरूरत होगी कि समय के साथ हमने क्या न्याय संगत फैसले लिए, नही तो मोक्षदायिनी गंगा ऐसे ही बिना स्वार्थ के नाले के स्वरूप मे परिवर्तित होकर अपमानित होती। उन्होंने कहा कि शिकायत जन कल्याण के लिए हो और स्वरूप भगवान का हो तो देव दरवार मे जरूर सुनवाई होगी। नही तो आगामी चुनाव मे कांग्रेस और राजनैतिक भक्तों की बेचैनी बढ़नी तय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button