उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

अंकिता हत्याकांड मे कोर्ट का निर्णय न्याय की जीत,सवाल उठा रही कांग्रेस की मंशा जगजाहिर : मनवीर

कहा -निरर्थक साबित हुई दुष्प्रचार की मंशा और आशंका,
अदालत के फैसले का सम्मान करें विपक्षी
देहरादून। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी  मनवीर सिंह चौहान ने अंकिता भंडारी हत्याकांड मे दोषियों को मिली सजा को सुखद और न्याय की जीत बताया। वहीं उन्होंने विपक्षी कांग्रेस की प्रतिक्रिया को दुर्भाग्यपूर्ण और राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि जांच एजेंसियों पर लगातार सवाल उठाने वालों को अदालत के फैसले का सम्मान करना चाहिए।
चौहान ने कहा कि कोर्ट से तथ्यों के आधार पर फैसला दिया है और मामले मे कांग्रेस सहित अन्य विपक्षियों की मंशा शुरू से ही दुष्प्रचार और राजनीति जगजाहिर रही है। वह अंकिता मामले मे लचर पैरवी का आरोप लगाते रहे, लेकिन उनकी मंशा और आशंका निरर्थक ही साबित हुई और आखिरकार न्याय मिला। अंकिता के नाम पर तमाम राजनैतिक यात्रा निकालने वालों की मंशा भी पूरी नही हुई, क्योंकि उनका उद्देश्य अंकिता को न्याय नही, बल्कि राजनीतिक तुष्टि के लिए थी।
उन्होंने कहा कि अंकिता पूरे प्रदेश की बेटी थी और परिजनों के साथ दुख मे सभी देव भूमिवासी शामिल थे। जांच एजेंसियों ने तमाम कोशिशें की और दोषियों के खिलाफ हर सुबूत एकत्रित कर कटघरे मे खड़ा किया। हालांकि जांच एजेंसियों के द्वारा जब साक्ष्य एकत्रीकरण और विवेचना चल रही थी तो दुष्प्रचार के लिए कांग्रेस सहित अन्य दल साजिशन नई थ्योरी सामने लाने की कोशिशें कर रही थी। कांग्रेस अंकिता के कातिलों को मिली सजा को संतोषजनक भी बता रही है और सवाल भी उठा रही है। हालांकि जांच के लिए गठित एसआईटी की तफ्तीश के दौरान कोई सामने नही आया और दुष्प्रचार तक सीमित रही।
उन्होंने कहा कि सीएम धामी शुरुआत से ही मुद्दे पर बारीकी से नजर गढ़ाये रहे और जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग तथा पारदर्शिता के लिए फ्री हैंड दिया। जांच एजेंसियों के कार्य को पूर्व मे न्यायालय भी सराह चुका है। पैरवी के दौरान परिजनों की राय और मांग का पूरा सम्मान रखा गया। अंकिता के परिजन इस फैसले को संतोषजनक बता रहे, हैं लेकिन कांग्रेस को राजनैतिक स्वार्थ वश यह हजम नही हो पा रहा है। कांग्रेस की इस अवसरवादिता का जनता समय पर जवाब देगी, क्योंकि उसका धेय अंकिता को न्याय दिलाने की नही बल्कि राजनीति की रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button