उत्तराखण्डदेहरादून

केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल : सीएम पुष्कर धामी ने कहा- पीएम मोदी ने स्थापित की परफॉर्मेंस ऑफ पॉलिटिक्स की एक नयी संस्कृति

बदला सरकार का अर्थ, जन सहभागिता शासन की आत्मा बनी,
कहा -पीएम मोदी के नेतृत्व में वैश्विक शक्ति बना भारत,
मोदी सरकार ने जन आकांक्षाओं को धरातल पर उतारने का काम किया: सीएम
मोदी सरकार के 11 साल: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की थीम पर भाजपा के कार्यक्रमों की शुरुआत 
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम मोदी ने देश की राजनीति मे परफॉर्मेंस ऑफ पॉलिटिक्स की एक नयी संस्कृति स्थापित की है। अब सरकार का अर्थ बदल गया है। अब सरकार रिफॉर्म, परफॉर्म तथा ट्रांसफॉर्म की भावना से संचालित हो रही है। वहीं जन सहभागिता शासन की आत्मा बन गयी है।
मोदी सरकार के शानदार 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मुख्यालय मे मंगलवार कोआयोजित कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के इतिहास में पीएम मोदी का कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा। भारत ने वैश्विक मंच पर आज सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में अलग पहचान बनाई है । विकसित भारत निर्माण में योगदान के लिए हम भी उत्तराखंड को विकसित बना रहे है, जिसमें प्रत्येक ग्राम, तहसील, शहर का उत्थान शामिल है। वहीं इस अवसर कर प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कहा, विकसित भारत संकल्प सिद्धि तक पीएम मोदी के नेतृत्व में 140 करोड़ देशवासियों का यह प्रयास अनवरत जारी रहेगा। सीएम ने प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट के साथ वहां केंद्र की 11 वर्ष की उपलब्धि आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
सीएम ने कहा कि, मोदी सरकार का कार्यकाल ‘विकसित भारत’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के “संकल्प की सिद्धि” का स्वर्णिम काल बन रहा है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र के साथ कार्य किये जा रहे हैं। बीते 11 वर्षों की यह यात्रा मोदी जी ने अकेले नहीं बल्कि खुद को तपा कर 140 करोड़ देशवासियों के परिश्रम, त्याग और सपनों को परवाज देते हुए की है। उन्होंने कहा, 2014 से अब तक का कालखंड भारत के भविष्य के लिए एक मजबूत नीवं रखने का है।
धामी ने कहा कि इन 11 साल में विकास और विरासत के इस सफ़र ने देश की तस्वीर और देशवासियों की हालात बदलने का ऐतिहासिक काम किया है।
आज प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व में नए भारत की सोच में जहाँ तकनीक है, वहाँ तरक्की है, वहीं गरीबों का कल्याण है और यह सब वहां है जहां जहाँ भाजपा की सरकार है। हमारी सरकार में शासन ही सेवा है और सुशासन ही संस्कृति है। 11 वर्षों में भारत को विकसित बनाने के अमृतकाल की शुरुआत की गई है। 2014 से पहले यह धारणा थी कि काम कैसे होगा, ये नहीं हो पायेगा, ये हो ही नहीं सकता जबकि आज की सोच है ये होगा और जरुर होगा क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है। मोदी सरकार देश की राजनीति में पालिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस की संस्कृति लेकर आई है। अब सरकार का मतलब रिस्पोंसिव गवर्नमेंट, रिस्पॉन्सिबल गवर्नमेंट, अकाउंटेबल गवर्नमेंट है। ये रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म गवर्नमेंट वाला पब्लिक पार्टिसिपेशन का शासन है।पत्रकार वार्ता के दौरान  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक कुलदीप कुमार, प्रदेश महामंत्री  खिलेंद्र चौधरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी  मनवीर सिंह चौहान मौजूद रहे।
अब मोदी सरकार में होती हैं विकास, अविष्कार और नवाचार की बातें
मुख्यमंत्री धामी ने  सरकारों की तुलनात्मक चर्चा करते हुए कहा, 2014 से पहले के भारत में भ्रष्टाचार, घोटालों और तुष्टिकरण की ही बात सामने आती थी, लेकिन अब मोदी सरकार में विकास, अविष्कार और नवाचार की बातें हो रही हैं। पहले सरकारी योजनाओं के पैसे लोगों तक नहीं पहुँचते थे, बिचौलिये खा जाते थे लेकिन डायरेक्ट बेनिफिट के माध्यम से अब सीधे जनता के अकाउंट में पैसे पहुँच रहे हैं।
अब सोचना नहीं पड़ता, आयुष्मान भारत योजना से होता है मुफ्त इलाज
पीएम मोदी के नेतृत्व में अब सरकार जनता के स्वास्थ्य की सीधे चिंता कर रही है। क्योंकि पहले इलाज के लिए सोचना पड़ता था, अब आयुष्मान भारत योजना से अस्पतालों में मुफ्त इलाज होता है। पहले हम इंपोर्ट पर आश्रित थे, आज मेक इन इंडिया की ताकत से एक्सपोर्ट में लीड कर रहे हैं। रक्षा क्षेत्र में भी भारत आत्मनिर्भर बन रहा है, आज भारत मेक इन इंडिया पाकिस्तान में टेस्टेड और दुनिया में ट्रस्टेड बन गया है। पहले हम दुनिया की अस्थिर अर्थव्यवस्था में आते थे, आज दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर हैं।
आज देश का हर नागरिक बदलते भारत को देख रहा
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ये 11 साल विकास, विश्वास और बदलाव के रहे हैं, आज देश का हर नागरिक बदलते भारत को देख रहा है और अनुभव कर रहा है। आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश सशक्त निर्णय लेने में सक्षम हो रहा है। अब आतंकवाद जैसे हमले पर युद्ध जैसे कार्यवाही की जायेगी।धामी ने कहा, सुखद संयोग है कि विकसित भारत के अमृत काल के 11 वर्ष तब पूरे हो रहे हैं।
मोदी सरकार में 27 करोड़ से ज्यादा लोग आ गए गरीबी रेखा से बाहर
सीएम पुष्कर धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधा कि कांग्रेस के राज में इंदिरा से लेकर मनमोहन तक सिर्फ गरीबी हटाओ के नारे दिए जाते थे, लेकिन अब आंकड़े बताते हैं कि मोदी सरकार में 27 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गए हैं। आज भारत का गरीब सिर्फ आंकड़ों में नहीं है, बल्कि नीति निर्माण का केन्द्र बन गया है। आज हम देख सकते हैं कि केन्द्र सरकार की योजनाओं में गरीब केन्द्र बिन्दु है जैसे पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास, जल जीवन मिशन, पीएम जनधन योजना, आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि आदि अनेक योजनाओं के माध्यम से गरीबों का कल्याण हो रहा है। ये 11 साल हमारी महान संस्कृति के पुनरुद्धार और धार्मिक जागरण के रहे हैं। जिसमें देश की विरासत की पुरानी गरिमा वापस दिलाने का भागीरथ प्रयास हुआ है।
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत की रैंकिंग वैश्विक स्तर पर 142 से सुधरकर 63 पर पहुंची
सीएम ने कहा, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत की रैंकिंग वैश्विक स्तर पर 142 से सुधरकर 63 पर पहुंची है। मध्यम वर्ग को राहत देते हुए नई कर व्यवस्था में 12.75 लाख रुपये तक की आय पर टैक्स से छूट दी गई है। मोदी सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को एक नई रफ्तार दी है। 99 प्रतिशत गांव सड़क कनेक्टिविटी से जुड़ चुके हैं। देश में प्रतिदिन 34 किलोमीटर हाईवे का निर्माण हो रहा है। रेल और हवाई कनेक्टिविटी का भी तेजी से विस्तार हुआ है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम द्वारा लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। स्टार्टअप इंडिया योजना ने भारत को दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बनाया है।15 करोड़ नल से जल, 81 करोड़ को मुफ्त राशन, 12 करोड़ शौचालय, 52.5 छोटे उद्यमियों को लोन, 17.1 करोड़ नौकरियां, आतंकवाद को लेकर 2016,19 और 25 में सर्जिकल स्ट्राइक,
नोटबंदी, जीएसटी, डिजिटल लेनदेन, तीन तलाक, महिला आरक्षण, स्वच्छता अभियान आदि अनेकों अनेकों ऐतिहासिक कार्य तस्दीक करते हैं कि भारत के स्वर्णिम युग की शुरुआत हो गई है।
प्रधानमंत्री  मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड में हर क्षेत्र में तेजी से हो रहे कार्य
उत्तराखंड का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड में हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण कार्य बहुत तेजी से हो रहा है। दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड रोड पर भी तेजी से कार्य हो रहे हैं। केदारनाथ और हेमकुंट साहिब रोपवे निर्माण के बाद श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी।
इस कार्यकाल में अनेकों ऐतिहासिक निर्णय हुए हैं, जिनमें जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना, तीन तलाक खत्म करना, जीएसटी लागू करना, वक्फ बिल जैसे सख्त निर्णय लिए गये हैं। हमारी विदेश नीति में आज देश के सांस्कृतिक महत्त्व की झलक स्पष्ट दिखती है।
सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के रहे हैं मोदी सरकार के 11 साल
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि  प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 11 साल, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के रहे हैं। जिसमें देश ने अँधेरे से उजाले तक, निराशा से आशा तक और भ्रष्टाचार से सुशासन तक एक ऐतिहासिक यात्रा तय की है। आज “मोदी है तो मुमकिन है” सिर्फ नारा नहीं, बल्कि एक ज़मीनी सच्चाई है। मोदी ने देश की राजनैतिक परंपरा में बड़ा बदलाव किया है, जो अब वादों की नहीं, प्रदर्शन की संस्कृति पर टिकी है। केंद्र की सरकार, ‘विरासत भी, विकास भी’ सांस्कृतिक धरोहर और आधुनिकता का समन्वय है।
पूरी दुनिया में बज रहा ऑपरेशन सिंदूर का डंका
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में ऑपरेशन सिंदूर का डंका बज रहा है। अब भारत सिर्फ शांति की बात नहीं करता है बल्कि जरूरत पड़ने पर हर में घुसकर मारता है।’ऑपरेशन सिंदूर’ से मोदी ने दुनिया को स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद के खिलाफ घर में घुसकर बदला लिया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को भी संदेश दिया गया है कि किसी भी आतंकी हमले को युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर सैन्य शक्ति बना है। अब भारत रक्षा उपकरण बन रहा है वह निर्यात कर रहा है। 23600 करोड़ का सैन्य उपकरण निर्यात बढ़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button