उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा –  पीएम मोदी के नेतृत्व में हर वर्ग के लिए विकसित भारत की दिशा में तेज कदमों से काम कर रही सरकार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा,सभी जिलों में होंगी प्रेस वार्ता
देहरादून।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट  ने कहा कि मोदी शासन के 11 सालों के कार्यकाल को लेकर सभी जिलों में कार्यक्रम शुरू कर दिए गए हैं। 11 जून से राज्य से सभी जिलों में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया जाएगा। साथ ही सभी जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की जाएंगी। जिसमें सरकार के मंत्री, सांसद और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। इसके अलावा प्रमुख सम्मेलन भी आयोजित किए जाने हैं, जिसमें 19 संगठनात्मक जिलों में 57 वक्ताओं को भेजा जाएगा।
प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुुुष्कर सिंह के साथ पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि  पीएम मोदी के नेतृत्व में हर वर्ग के लिए विकसित भारत की दिशा में तेज कदमों से सरकार काम कर रही है। इन 11 वर्षों में वैश्विक स्तर पर पहचान के साथ सुशासन, सुरक्षा और आर्थिक मोर्चे पर ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। विकास और विरासत के मूल मंत्र पर आज विकसित और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो रहा है। तुष्टिकरण नहीं संतुष्टीकरण की नीति पर आगे बढ़ते हुए हमारी जनता का विश्वास हासिल करने में सफल रही है। दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर में भारत की सैन्य शक्ति और जवानों का शौर्य देखा है। विकसित, सक्षम और समृद्ध होते भारत को आज दुनिया आशा और उम्मीद भरी दृष्टि से देख रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि विकसित भारत के संकल्प सिद्धि तक पीएम मोदी के नेतृत्व में 140 करोड़ देशवासियों का यह प्रयास अनवरत जारी रहेगा।
मोदी सरकार के 11 साल के कार्यकाल पर लगाई प्रदर्शनी का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रेस वार्ता से पूर्व पार्टी प्रदेश मुख्यालय में मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों ,परियोजनाओं और विकास कार्यों पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में 11 साल की कार्यों की झलक दिखाई गई है। उन उपलब्धियां को भी दर्शाया गया है जो मोदी सरकार के 11 साल के कार्यकाल में केंद्र सरकार ने हासिल की हैं।वहीं केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, विधायक  खजान दास, प्रदेश उपाध्यक्ष  शैलेंद्र बिष्ट, प्रदेश कोषाध्यक्ष  पुनीत मित्तल, प्रदेश कार्यालय सचिव  कुस्तुभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, सरकार में दायित्वधारी  ज्योति गैरोला,  विनोद उनियाल, हेमंत द्विवेदी,  सुभाष बड़थ्वाल के अतिरिक्त   अजयेंद्र अजेय, राजेंद्र सिंह नेगी, मानिक निधि शर्मा, संजीव वर्मा,  कमलेश रमन,  सुनीता विद्यार्थी, डॉ आरपी रतूड़ी समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button