बड़ा फेरबदल- उत्तराखण्ड स्वास्थ्य विभाग में हुए डॉक्टरों के बम्पर तबादले, निदेशक से लेकर कई जेडी भी हुए इधर-उधर

चिकित्सकों की नई तैनाती से सभी स्थानों पर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा- डॉ आर राजेश
देहरादून।उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में आज एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई वरिष्ठ डॉक्टरों के बम्पर तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में निदेशक स्तर से लेकर कई जिला चिकित्साधिकारी और अन्य वरिष्ठ पदों पर बदलाव किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग में यह बदलाव प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किए गए हैं।
स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने इस बदलाव के संदर्भ में बयान देते हुए कहा यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावशाली और सुचारू बनाने के लिए उठाया गया है। अधिकारियों और चिकित्सकों की नई तैनाती से सभी स्थानों पर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा और जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी। हम निरंतर कोशिश कर रहे हैं कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्तराखंड में गुणवत्ता में वृद्धि हो और अस्पतालों की कार्यप्रणाली को और पारदर्शी बनाया जा सके।
स्वास्थ्य सचिव ने कहा इन बदलावों का उद्देश्य न केवल कार्यकुशलता को बढ़ाना है, बल्कि स्वास्थ्य कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत बनाना है। इस बदलाव के साथ ही विभाग ने सुनिश्चित किया है कि जो अधिकारी तैनात किए गए हैं, वे अपने नए स्थानों पर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध होंगे।
इन चिकित्सकों के हुए ट्रांसफर
डॉ शिखा जनपंगी गढ़वाल मंडल पौड़ी से स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय देहरादून, डॉ चंद्र प्रकाश त्रिपाठी स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय देहरादून से गढ़वाल मंडल पौड़ी, डॉ रमेश चंद्र पंत अल्मोड़ा से स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय देहरादून, डॉ प्रवीण कुमार बाध्य प्रतीक्षारत संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय देहरादून, डॉ शिव मोहन शुक्ला जिला चिकित्सालय प्रेम नगर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी, डॉ प्रीति पेंट जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा से संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय देहरादून, डॉ वंदना सेमवाल अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून से संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय देहरादून, डॉ नवीन चंद्र तिवारी नैनीताल से अल्मोड़ा, डॉ अजय कुमार कार्यालय मुख्य चिकित्साअधिकारी
नैनीताल से चिकित्सा अधीक्षक क्षय रोग आश्रम गेठिया नैनीताल, डॉ संजीव कुमार गोस्वामी देहरादून से रुद्रपुर, परमार्थ जोशी जिला चिकित्सालय देहरादून से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक उप जिला चिकित्सालय प्रेम नगर देहरादून, डॉ राजीव कुमार टम्टा जिला चिकित्सालय देहरादून से वरिष्ठ परामर्शदाता संयुक्त निदेशक ग्रेड जिला चिकित्सालय देहरादून, डॉ सुनील कुमार झा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर देहरादून से वरिष्ठ परामर्शदाता संयुक्त निदेशक ग्रेड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर देहरादून, डॉ अभिषेक गुप्ता कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी चमोली से प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी चमोली ,डॉ मनोज कुमार वर्मा जिला टीबी रोग अधिकारी देहरादून एवं मेला अधिकारी चिकित्सा स्वास्थ्य यथास्थान, डॉ भूपेंद्र सिंह नेगी स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय देहरादून से संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय देहरादून, डॉ श्रुति शर्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर देहरादून से वरिष्ठ परामर्शदाता संयुक्त निदेशक ग्रेड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर देहरादून , डॉ हिमांशु मिश्रा जिला चिकित्सालय गोपेश्वर से वरिष्ठ परामर्श दाता संयुक्त निदेशक ग्रेड जिला चिकित्सालय गोपेश्वर, डॉ महेश कुमार खेतान अधीन मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून गांधी शताब्दी नेत्र चिकित्सालय देहरादून से वरिष्ठ परामर्शदाता संयुक्त निदेशक ग्रेड जिला चिकित्सालय देहरादून, डॉ हरेंद्र कुमार यादव जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी उत्तरकाशी, डॉ दिनेश कुमार सिंह उप जिला चिकित्सालय कोटद्वार से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक क्षय रोग आश्रम भवाली नैनीताल और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग डॉ मनोज बडोनी का आकस्मिक निधन होने के कारण जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग के वरिष्ठतम चिकित्सक डॉ शैलेंद्र कुमार द्विवेदी रेडियोलॉजिस्ट जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग को अपने कार्य के साथ-साथ अस्थाई व्यवस्था के तहत मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय का
का चार्ज दिया गया है।





