उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

सीएम के सवाधिक कार्यकाल को पूरा करने वाले एनडी तिवारी के रिकार्ड को तोड़ेंगे धामी: महेंद्र भट्ट

कहा -धामी के नेतृत्व में 2027 की हैट्रिक भी लगाएगी भाजपा
देहरादून । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि सीएम के सवाधिक कार्यकाल को पूरा करने वाले एनडी तिवारी के रिकार्ड को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तोड़ेंगे और उनके नेतृत्व मे भाजपा फिर जीत की हैट्रिक बनायेगी।
भट्ट ने पंचायत चुनावों की नई तारीखों के ऐलान का स्वागत करते हुए कहा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता का भरोसा जताया है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी, समर्थित प्रत्याशी पैनल पर विचार शुरू करते हुए शीघ्र फाइनल नामों की घोषणा करेगी।

उन्होंने कांग्रेसी बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि चुनाव एक चरण में हों या दो में यह चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन यह निश्चित है कि भाजपा बड़ी जीत की ओर अग्रसर है और यही कांग्रेस की चिंता है।
मुख्यमंत्री धामी के 4 वर्ष पूर्ण होने को लेकर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि वह सबसे अधिक कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री भी बनेंगे और उनके ही नेतृत्व में भाजपा 27 में हैट्रिक भी लगाएगी। सीएम धामी इस दिन हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री, एनडी तिवारी के बाद सर्वाधिक समय तक राज्य के मुख्यमंत्री रहने की सीमा को पार कर रहे हैं। उन्हे लग रहा है कि पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के ऐसे मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं जो एनडी तिवारी  से भी ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री रहेंगे। इतना ही नहीं अगला चुनाव भी पार्टी मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में लड़ने जा रहे हैं और हमारी सरकार तीसरी बार रिकॉर्ड बहुमत से बनेगी।
उन्होंने हाईकार्ट के निर्णय के बाद राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नई तारीखों पर संतोष जताया। साथ ही पंचायत क्षेत्रों के सभी मतदाता और प्रदेशवासियों को भी इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
भट्ट ने कहा कि कुछ विलंब से सही से ही सही लेकिन चुनाव घोषित हो गए हैं। यह ठीक है कि सभी चाहते थे कि चुनाव थोड़ा जल्दी कांवड़ यात्रा से पहले होते। लेकिन फिर भी जुलाई माह में ही चुनाव संपन्न होना राज्य के हित में है। जहां तक भारतीय जनता पार्टी की तैयारियों की बात है तो पार्टी ने आज से ही पर्यवेक्षक द्वारा तैयार, समर्थित प्रत्याशियों के नामों के पैनल पर विचार करना शुरू दिया है। शीघ्र ही फाइनल नामों की घोषणा करनी प्रारंभ हो जाएगी और 2 जुलाई तक लगभग सभी नामों का ऐलान हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button