नगर आयुक्त नमामि बंसल ने किया जल भराव वाले क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण, पानी की निकासी को निगम ने किया पर्याप्त इंतजाम

नगर निगम के आपदा कंट्रोल रूम का भी किया निरीक्षण
देहरादून। नगर निगम देहरादून की और से वर्षा ऋतु मानसून सीज़न के तहत आपदा / जलभराव संबंधित समस्याओं के लिए स्थलीय निरीक्षण किया गया ।
मौसम विभाग की प्रदेश में बारिश की येलो अलर्ट चेतावनी के चलते नगर आयुक्त नमामी बंसल नगर निगम देहरादून ने देहरादून शहर में मानसून में बारिश के कारण होने वाले जलभराव वाले जगह प्रिंस चौक , आईएसबीटी , रिस्पना व धर्मपुर इत्यादि जगहों पर औचक निरीक्षण किया गया। साथ ही नगर निगम द्वारा आपदा कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया गया, जहाँ जलभराव की चार शिकायत प्राप्त हुई जिसके लिए तत्काल
जलभराव वाले स्थानों पर मोटर पम्प भिजवाए गए और आपदा प्रबंधन टीम को हर समय अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए ।नगर निगम द्वारा दो हेल्पलाइन नंबरों की शुरुआत की गई है, जो कार्य करते पाए गए और फ़ोन ऑपरेटर को नागरिक आपातकालीन स्थिति अथवा किसी भी प्रकार की नगर संबंधित शिकायतें दर्ज कराये व उसका निस्तारण फौरन किया जाए ये निर्देश जारी भी किए गए ।
इन नंबरों पर की जा सकती है शिकायत
नगर निगम देहरादून की ओर से शहर के लोगों के लिए आपदा और जल भराव की स्थिति में शिकायत दर्ज कराने के लिए 9286459167,9286477117, 1800-180-4571 जारी किए गए हैं।
इन नंबरों पर प्राप्त शिकायतों को एक समर्पित टीम संबंधित अधिकारियों तक तत्काल रूप से प्रेषित किया जाएगा, जिससे समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इसके अतिरिक्त आपदा प्रबंधन के लिए नगर निगम देहरादून ने 30 लोगों की आपदा टीम, 12 जल निकासी पंप, 2 जेसीबी मशीन एवं 6 ट्रैक्टर ट्राली का प्रबंध भी किया गया है।





