उत्तराखण्डदेहरादूनराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा-इन्वेस्टर्स समिट में प्राप्त निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग में और अधिक तेजी से  किया जाए कार्य, निवेशकों की सुविधाओं और सहूलियतों का  रखा जाय पूरा ध्यान

मुख्यमंत्री ने निवेश के सभी प्रस्तावों की ग्राउंडिंग में तेजी के दिए निर्देश,
सीएम ने की उद्योग विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा,
निवेशकों की सुविधा के लिए निवेश मित्रों की तैनाती की जाय
देहरादून। उद्योग विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन्वेस्टर्स समिट में प्राप्त निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग की दिशा में और अधिक तेजी से कार्य किया जाय।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए निवेशकों की सुविधाओं और सहूलियतों का पूरा ध्यान रखा जाय। मुख्यमंत्री ने उच्चाधिकारियों को राज्य में निवेश करने वाले शीर्ष पचास निवेशकों से व्यक्तिगत रूप से नियमित संपर्क बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि निवेशकों की सुविधा के लिए निवेश मित्रों की तैनाती की जाय। मुख्यमंत्री ने ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस, उद्यम रजिस्ट्रेशन से लेकर जमीन आवंटन तक की प्रक्रिया की निरंतर मॉनिटरिंग करने तथा सिंगल विंडो सिस्टम को अधिक सरल बनाने के निर्देश भी दिए।सचिवालय में मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष विश्वास डाबर, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, आर.मीनाक्षी सुंदरम एवं उद्योग विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
एसपीवी का हो चुका है गठनः  पांडेय
उद्योग विभाग के सचिव वरिष्ठ आईएएस अफसर विनय शंकर पाण्डेय ने बताया कि अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रीयल कॉरीडोर के तहत खुरपिया फार्म में 1002 एकड़ क्षेत्रफल में विश्वस्तरीय अवस्थापना सुविधाओं से युक्त इंटीग्रेटेड मैन्यूफैक्चरिंग कलस्टर के निर्माण की महत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन के लिए एसपीवी का गठन हो चुका है। 1265 करोड़ रूपये की लागत की इस परियोजना के बन जाने से लगभग 22 हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा। इस परियोजना के लिए केन्द्र सरकार के द्वारा रू. 207 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है। उद्यमिता को बढावा देने के लिए हरिद्वार में 280 यूनिट्स, पंतनगर में 18 यूनिट्स और सेलाकुई में 12 यूनिट्स की क्षमता वाली फ्लैटेड फैक्टरी निर्माण का कार्य प्रगति पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button