उत्तराखण्डदेहरादून
डीएम सविन बंसल ने जारी किए आदेश जनपद देहरादून में कल भी बंद रहेंगे सभी स्कूल, आंगनबाडी केन्द्रों में भी रहेगा अवकाश

देहरादून।जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एनडीएमए के सचेत, National Disaster Alert Portal के 13 अगस्त के लिए जारी अद्यतन मौसम नॉउकास्ट के अनुसार बुधवार को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा कही-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र दौर का “औरेंज” अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा के दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में भूस्खलन / त्वरित बाढ़ की सम्भावना बढ़ जाती है। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में 13 अगस्त को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।
जनपद देहरादून के समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र 13 अगस्त को बन्द रहेंगे। डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यकम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया है कि समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में इस आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।