उत्तराखण्डदेहरादून
नगर निगम देहरादून में स्टडी टूर पर पहुंचे मालद्वीप के 38 वरिष्ठ अधिकारी, डेलीगेशन ने नगर निगम के विभिन्न विभागों एवं पटलों का किया अवलोकन

निगम की संचालित नवाचारों एवं सकारात्मक कार्यों को नज़दीक से समझा,
नगर निगम की स्थानीय स्तर पर की जा रही पहलें अन्य निकायों के लिए अनुकरणीय बताया
देहरादून। विकेन्द्रीकरण एवं स्थानीय स्वायत शासन के आदर्श मॉडल तथा श्रेष्ठ प्रथाओं को समझने के उद्देश्य से मालद्वीप की स्थानीय निकायों के 38 वरिष्ठ अधिकारी शनिवार को नगर निगम देहरादून पहुँचे।
डेलीगेशन ने नगर निगम के विभिन्न विभागों एवं पटलों का अवलोकन किया तथा निगम द्वारा संचालित नवाचारों एवं सकारात्मक कार्यों को नज़दीक से समझा। अधिकारियों ने कहा कि नगर निगम देहरादून द्वारा स्थानीय स्तर पर की जा रही पहलें अन्य निकायों के लिए अनुकरणीय हैं।
इस अवसर पर डेलीगेशन को एक पावर प्वॉइंट प्रेज़ेंटेशन के माध्यम से स्थानीय निकायों की कार्यप्रणाली, निगम की उपलब्धियों, जनसहभागिता आधारित कार्यक्रमों तथा स्मार्ट गवर्नेंस की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी गई।
नगर आयुक्त नमामि बंसल ने डेलीगेशन का स्वागत करते हुए कहा कि“यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि मालद्वीप जैसे देश के वरिष्ठ अधिकारी देहरादून नगर निगम को अध्ययन के लिए चुनते हैं। हमारी कोशिश है कि यहाँ की सकारात्मक पहलें न केवल शहरवासियों के जीवन में बदलाव लाएँ, बल्कि अन्य राज्यों व देशों के लिए भी मॉडल बनें।”
मालद्वीप डेलीगेशन ने निगम के प्रयासों की सराहना करते हुए विशेष रूप से कचरा प्रबंधन, हरित पहल एवं जन-जागरूकता अभियानों की प्रशंसा की और कहा कि देहरादून में स्थानीय स्वायत शासन का सशक्त उदाहरण दिखाई देता है।
नगर निगम देहरादून लगातार शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्मार्ट बनाने के लिए नये-नये प्रयोग कर रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय दौरे से यह सिद्ध होता है कि निगम की कार्यप्रणाली वैश्विक स्तर पर भी मान्यता और सराहना प्राप्त कर रही है।