उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

Uttarakhand: जनहित पर सदन में सोने वालों का सियासी ड्रामा है सड़कों पर प्रदर्शन : महेंद्र भट्ट

कांग्रेसी फ्लॉप शो में जनहित के मुद्दे और जनता दोनों नदारद : भाजपा,
कहा – इस मुद्दोंविहीन और विचारहीन प्रदर्शन को जनता ने भी जीरो नंबर दिए 
देहरादून । भाजपा ने कांग्रेसी प्रदर्शन को फ्लॉप बताते हुए कहा, उनके नेता जनहित के मुद्दों पर सदन में सोते हैं और प्रदेशाध्यक्ष बनने की होड़ में सड़कों पर उतरते हैं। प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट ने इस प्रदर्शन को लगातार जनता द्वारा नकारे जाने की विपक्षी छटपटाहट बताया। कहा, दरअसल विकास की उपलब्धियां, ऐतिहासक फैसले, मुख्यमंत्री की जन नेता की छवि को पचाना उनके लिए संभव नहीं है।
विभिन्न बिंदुओं पर राजभवन घेराव को लेकर मीडिया के सवालों का ज़वाब देते हुए उन्होंने कहा कि इस मुद्दोंविहीन और विचारहीन प्रदर्शन को जनता ने भी जीरो नंबर दिए हैं, क्योंकि नेताओं के जमघट से आम लोग पूरी तरह नदारद रहे। ये वोट चोरी, आपदा और कानून व्यवस्था का झूठा आरोप लगाकर भ्रम फैलाने की असफल कोशिश से अधिक कुछ नहीं था।  वहीं आपदा पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगाने के बजाय उनके नेताओं को सदन में सोते हुए प्रदेशवासियों ने देखा है।
उन्होंने कहा कि, अपराधीयुक्त सरकार चलाने वाली कांग्रेस पार्टी को कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार ही नहीं है। हमारी सरकार की जवाबदेही जनता के प्रति है और प्रदेश में अपराध को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर कड़ाई से अमल हो रहा है। प्रदेश में छोटा हो या बड़ा, अब तक कोई भी प्रकरण ऐसा नहीं है जिसमें कठोरतम कार्रवाई नहीं की गई हो। आरोपी बड़े से बड़ा क्यों ना हो, या तो उसे सजा हुई या फिर वह सलाखों के पीछे है। उन्होंने पलट कर कांग्रेस से ही सवाल किया कि वे बताएं कौन से अपराध पर कार्रवाई नहीं हुई।
ऐतिहासिक फैसलो से बनी धामी की राष्ट्रीय नेता की छवि के कारण  तकलीफ़ में हैं विरोधी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने  कटाक्ष किया कि, दरअसल कांग्रेस को असल दिक्कत, भाजपा सरकारों के विगत 8 वर्ष के सफल कार्यकाल और विशेषकर मुख्यमंत्री धामी द्वारा लिए गए ऐतिहासिक और साहसिक फैसलों से है। उनके नेताओं को हैरानी है कि लगातार 8 वर्षों से भाजपा की सरकारों में प्रदेश तेजी से आगे कैसे बढ़ रहा है। उन्हें वर्तमान सरकार की उपलब्धियों से आम लोगों के जीवन में आए बदलावों से हैरत है। अपने निर्णायक एवं ऐतिहासिक फैसलों और दूरदर्शी नेतृत्व से सीएम  पुष्कर सिंह धामी की छवि राष्ट्रीय नेता की बनी है, यह तकलीफ कांग्रेस नेताओं को है। एक तरफ भाजपा संगठन गांव गांव, घर घर जनता का विश्वास जीतते हुए अपना विस्तार कर रही है, वहीं कांग्रेस लगातार हार से सिमटती जा रही है। ये वो असल लाईलाज दर्द है, जिसको छिपाने के लिए कांग्रेस नेता ऐसे फ्लॉप शो आयोजित करते रहते हैं। इन दिनों वहां प्रदेशाध्यक्ष बनने की रेस भी चल रही है, उनमें एकदूसरे से बढ़ चढ़कर झूठे और गैरजिम्मेदार बयानबाजी की होड़ लगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button