उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश टीम का ऐलान- संगठन के विभिन्न मोर्चों और विभाग में 42 लोगों को जिम्मेदारी

वरिष्ठ नेता अनिल गोयल व दीप्ति रावत
को कार्यकारिणी में मौका, पुनीत मित्तल कोषाध्यक्ष बरकरार और मनवीर को तीसरी बार मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी
देहरादून।उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर संगठन के विभिन्न मोर्चों और विभाग में 42 लोगों को दायित्व दिए गए हैं। जिसमें दीप्ति रावत, कुंदन परिहार और तरुण बंसल को महामंत्री बनाया गया है, जबकि, प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर 8, प्रदेश मंत्री के पद पर 8 लोगों को नियुक्ति दी गई है।
वहीं, पुनीत मित्तल को प्रदेश कोषाध्यक्ष और मनवीर सिंह चौहान को तीसरी बार मीडिया प्रभारी बनाया गया है।रुचि भट्ट को महिला मोर्चा का अध्यक्ष और अन्य मोर्चा में भी नियुक्ति की गई है।
वरिष्ठ नेता अनिल गोयल सहित
इन्हें मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
देहरादून महानगर के अनिल गोयल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नैनीताल के राजेंद्र सिंह बिष्ट, उधम सिंह नगर के श्रीपाल राणा, रुद्रप्रयाग जिले के केदारनाथ विधानसभा की विधायक आशा नौटियाल, हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से पूर्व विधायक यतीश्वरानंद, कोटद्वार के शैलेंद्र सिंह बिष्ट, रुड़की के राकेश गिरी और उत्तरकाशी के डा शिव स्वराज विद्वान को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इनको दिया गया प्रदेश महामंत्री और प्रदेश मंत्री का दायित्व
पौड़ी गढ़वाल की दीप्ति रावत, बागेश्वर के कुंदन परिहार और नैनीताल के तरुण बंसल को प्रदेश महामंत्री का कार्यभार सौंपा गया है. जबकि, चमोली के सतीश लखेड़ा, देहरादून महानगर के आदित्य चौहान, टिहरी गढ़वाल से नलिन भट्ट, पिथौरागढ़ से दीपिका बोहरा, देहरादून महानगर से नेहा जोशी, काशीपुर से गुंजन सुखीजा, चंपावत ने निर्मल मेहरा और अल्मोड़ा को गौरव पांडे को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।
पुनीत मित्तल कोषाध्यक्ष बरकरार और मनवीर चौहान तीसरी बार बने प्रदेश मीडिया प्रभारी
देहरादून महानगर से पुनीत मित्तल को प्रदेश कोषाध्यक्ष, नैनीताल से साकेत अग्रवाल को प्रदेश सह कोषाध्यक्ष, कोटद्वार के जगमोहन रावत को प्रदेश कार्यालय सचिव, नैनीताल के कौस्तुभानंद जोशी को प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक, हरिद्वार के सचिन अग्रवाल को प्रदेश प्रकोष्ठ सह संयोजक, पिथौरागढ़ के सुरेश जोशी को प्रदेश मुख्य प्रवक्ता और उत्तरकाशी के मनवीर चौहान को प्रदेश मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी तीसरी बार दी गई है।
प्रदेश मीडिया सह संयोजक का जिम्मा विनय गोयल, राजेंद्र सिंह नेगी, प्रदीप जनौटी और विकास तिवारी को दिया गया है।वहीं प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक हिमांशु संगतानी को बनाया गया है, जबकि प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक करूण दत्ता, गौरव सिंह, गंधार अग्रवाल और लाल सिंह कोरंगा को बनाया गया है। प्रदेश आईटी संयोजक प्रवीण लेखवार को बनाया गया है।





