राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष का फरमान- माहौल अनुकूल, मिशन 2027 के लिए जुट जाएं कार्यकर्ता,कहा- भाजपा ही जीत की हकदार

भाजपा प्रदेश संगठनात्मक कार्यशाला आयोजित,
राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने
कहा – उत्तराखंड सार्वजनिक संपत्तियों को कब्जामुक्त कराने में अग्रणी राज्य,
सीएम ने दी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई
देहरादून । मिशन 27 और 29 विजय लक्ष्य पूर्ति संकल्प के साथ भाजपा प्रदेश संगठनात्मक कार्यशाला सम्पन्न हुई है। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने धामी सरकार को सार्वजनिक संपत्तियों को कब्जा मुक्त कराने वाला अग्रणी राज्य बताया। वहीं दावा किया कि हमें 27 का विधानसभा चुनाव जीतना है, क्योंकि हम जीतने लायक हैं।
प्रदेश मीडिया संयोजक मनवीर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 सत्रों में आयोजित इस एक दिवसीय कार्यशाल में सांगठनिक एवं राजनीति कार्यक्रम पर व्यापक चर्चा की गई। जिसमें प्रमुख रूप से आगामी राजनैतिक चुनौतियों, संगठन के प्रभावी विस्तार के साथ सेवा पखवाड़ा, नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म, स्वदेशी अभियानों कार्यक्रमों और मीडिया, सोशल मीडिया की चुनौतियां, राजनैतिक सामाजिक विमर्श निर्माण आदि विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी के मातृ संगठन आरएसएस की शताब्दी यात्रा को लेकर विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम मे संघ के प्रांत कार्यवाहक दिनेश सेमवाल ने पंच परिवर्तन शताब्दी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।इस मौके पर अपने संबोधन में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन संतोष ने स्पष्ट किया कि पार्टी में सबको दायित्व मिले या नहीं लेकिन सबकी भूमिका सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी को शुभकामना देते हुए, संगठन के आगामी कार्यक्रमों की गति दोगुनी करने का आग्रह किया। वहीं कहां चुनाव की दृष्टि से पदाधिकारियों को पर्याप्त समय मिलना चाहिए, इसलिए शीघ्र पूरी तरह संगठन का विस्तार किया जाए।इस दौरान उन्होंने केंद्र और कई राज्यों की सफल योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने उत्तराखंड सरकार की सार्वजनिक संपत्ति पर कब्जा के खिलाफ कार्रवाई की प्रशंसा की। उन्होंने कहा धामी सरकार ने अवैध धार्मिक गतिविधियों के नाम पर अवैध कब्जों से मुक्ति में देश में अग्रणी भूमिका निभाई है।कार्यशाला में प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने भी विभिन्न विषयों पर अपना संबोधन किया।
आगामी विधानसभा ही नहीं , 29 के लोकसभा चुनाव में भी जीत दर्ज कराएं कार्यकर्ता : सीएम धामी
देहरादून।कार्यशाला में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए, 27 के विधानसभा ही नहीं, बल्कि 29 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कराने का आह्वान किया। क्योंकि आज पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सांस्कृतिक पुनर्जागरण के मूल मंत्र पर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा राष्ट्रीय चेतना का आधार सनातन को बनाते हुए देश पुणे विश्व गुरु बनने की मार्ग पर अग्रसर है। चाहे अयोध्या की राम जन्मभूमि मंदिर हो, चाहे बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर पुनर्निर्माण, चाहे विश्वनाथ धाम उज्जैन एवं अन्य धार्मिक धरोहरों को संवार जाना। केंद्र की योजनाओं ने अंत्योदय पर बैठे व्यक्ति को देश की विकास की मुख्य धारा से जोड़ा है। अब जीएसटी दरों में ऐतिहासिक कमी कर उन्होंने व्यापारियों में नई ऊर्जा का संचार किया है। आज दुनिया भारत की परिचित हो रही है लेकिन एक दौर वह भी था जब कोई शहर हमारा सुरक्षित नहीं था। अब दुश्मन की ऐसी आतंकवादी गतिविधियों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है।
प्रधानमंत्री की ऐसी अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं से राज्य का चौमुखी विकास हो रहा है। राज्य, सतत विकास सूची में देश प्रथम स्थान पर पहुंचा है, इज ऑफ डूइंग में लीडरशिप की श्रेणी में आया है, बेरोजगारी दर में राष्ट्रीय औसत से भी अधिक कमी 4.4 फीसदी लाने में हम सफल हुए हैं।
यूकेएसएसएससी परीक्षा को बदनाम करने के लिए की गई साजिश: महेंद्र भट्ट
देहरादून ।प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने वर्तमान हालातों की चर्चा करते हुए कहा, जिस तरह का षड्यंत्र, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा को बदनाम करने के लिए किया गया, उससे लव और लैंड जिहाद की तर्ज पर नकल जिहाद की बू आती है।




