उत्तराखण्डदेहरादूनधर्म - संस्कृति

कैबिनेट मंत्री जोशी ने सीएम धामी को दी दीपावली की शुभकामनाएं , कहा –  हमें आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश देता है यह पर्व

दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक : जोशी
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दीपावली की  बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश देता है।
कैबिनेट
मंत्री जोशी ने प्रदेशवासियों को भी दीपोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व प्रत्येक घर में खुशियां लेकर आए और उत्तराखंड निरंतर विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छुए। उन्होंने लोगों से अपील की कि दीपावली के अवसर पर ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान के तहत स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें और पर्यावरण संरक्षण का भी ध्यान रखें।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और आने वाला समय उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास का साक्षी बनेगा।
पूर्व राज्यपाल कोश्यारी और सांसद त्रिवेंद्र  रावत को दी  दीपावली की बधाई
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को दीपावली के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत को उनके आवास पहुंचकर उन्हें दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button