उत्तराखण्डदेहरादूनस्वास्थ्य

धनतेरस  एवं  दीपावली के दौरान मुस्तैद रही कैम्प 108 सेवा, 672 लोगों को दी गई आपातकालीन एम्बुलेंस की सेवाएं

देहरादून,  नैनीताल ,उत्तरकाशी, उधमसिंह नगर में गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित प्रसव भी एम्बुलेंस कर्मियों ने कराया
देहरादून। कैम्प 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा मुख्यालय देहरादून में गुरुवार को जीएम प्राजेक्ट्स अनिल शर्मा ने धनतेरस  एवं  दीपावली के दौरान 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवाओं की मुस्तैदी एवं आपातकाल के दौरान लोगो को प्रदान की गयी सेवाओ की समीक्षा  की । इस अवसर पर उन्होंने जनपदों में तैनात जिला कार्यक्रम अधिकारियों से भी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से फीडबैक लिया । अधिकारियों ने  अवगत कराया  कि त्योहार के मदद्देनज़र मुख्यालय द्वारा जारी अलर्ट के दौरान 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवाये प्रदेशभर में मुस्तैद रही ।  साथ ही किसी भी आपातस्थिति से निपटने के लिए पूर्व में की गयी व्यापक तैयारियों का भी काफी फायदा एम्बुलेंस कर्मियों को मिला ।   शर्मा ने  बताया कि प्रदेशभर में इस दौरान संवेदनशील स्थानों पर तैनात एम्बुलेंस जाम में न फंसे इसके लिए भी व्यापक स्तर पर तकनीकी मदद केन्द्रीय काल सेन्टर से एम्बुलैंसो को प्रदान की गयी । उन्होंने कहा कि इस दौरान अधिक फ़ोन आने की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त टेक्निकल स्टाफ की भी ड्यूटी लगायी गयी थी। ताकि समस्त  एम्बुलैंसो को सहायता के लिए समय से रवाना किया जा सका
उन्होंने बताया कि धनतेरस  से  दीपावली के दौरान प्रदेशभर में 108 आपातकालीन एम्बुलेंस  वाहनों की मदद से 672 लोगों को मदद पहुंचाई गयी । इसके साथ ही देहरादून,  नैनीताल ,उत्तरकाशी, उधमसिंह नगर में  गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित प्रसव भी एम्बुलेंस कर्मियों द्वारा कराया गया, और जच्चा बच्चा को सकुशल अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
साथ ही उन्होंने प्रदेशभर में त्योहार के दौरान गठित मोबाइल टीमों के औचक निरीक्षण के दौरान एम्बुलेंस कर्मियों की मुस्तैदी की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी सेवा भाव के साथ कार्य करते रहने की आशा जतायी है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button