नगर निगम देहरादून के हरित पखवाड़े का समापन- मेयर सौरभ थपलियाल ने किया वर्टिकल गार्डन का उद्घाटन

समापन कार्यक्रम में नगर आयुक्त नमामि बंसल रहीं मौजूद, नगर निगम ने एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया पूरा
देहरादून ।मेयर सौरभ थपलियाल ने हरित पखवाड़े के समापन का हर्रावाला नगर निगम जोनल कार्यालय में किया । जहां मेयर सौरभ थपलियाल ने निगम द्वारा बनाए गए पहले वर्टिकल गार्डन का उद्घाटन किया।
जिसके बाद मेयर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त नमामि बंसल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवाह्न पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया।
इस मौके पर हर्रावाला नगर निगम जोनल अधिकारी/उप नगर आयुक्त गौरव भसीन, क्षेत्रीय पार्षद एवं नगर निगम जोनल दफ्तर के कर्मचारी मौजूद रहे।
मेयर थपलियाल ने बताया 420 वर्ग फुट क्षेत्रफल में 1400 से अधिक डस्टएब्सोरबिंग एवं एयर प्यूरिफाइंग पौधे लगाए गए हैं ,जिससे सीमित क्षेत्रफल में आसानी से घने पौधे विकसित किए जा सकते हैं।
नगर निगम ने एक लाख पौधरोपण का लक्ष्य हरेला पर्व से शुरू किया था जो, 16 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया गया। इसके अंतर्गत विभिन्न स्थान कुल्हान, डांडा लखौंड ,कारगी, आरकेडिया , मोथरोवाला,आईटी पार्क, बड़ोवाला आदि जगहों में पौधारोपण कर नगर निगम ने एक लाख पौधों का लक्ष्य पूरा किया । पौधों की देखरेख लगातार की जाएगी ,जिससे भविष्य में इसका लाभ दून वासियों को मिल सकेगा।





