उत्तराखण्डदेहरादूनधर्म - संस्कृति
श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का प्रकटोत्सव सादगी और श्रद्धाभाव से मनाया गया, मुख्यमंत्री धामी ने फोन कर महाराज को दी शुभकामनाएं

स्वास्थ्य मंत्री डाॅ रावत ने दरबार साहिब पहुंचकर महाराज से लिया आशीर्वाद और जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं,
श्री दरबार साहिब के गद्दीनशीन महाराज को शुभकामनाएं देने देश विदेश से उमड़े श्रद्धालु
संगतों ने श्री झण्डा साहिब पर टेका मत्था व महाराज से लिया आशीर्वाद
देहरादून। दरबार श्री गुरु राम राय महाराज, देहरादून के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के पावन वातावरण में अत्यंत श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराज को फोन कर प्रकटोत्सव की बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं। स्वास्थ्य मंत्री डाॅ धन सिंह रावत ने श्री दरबार साहिब पहुंचकर महाराज से आशीर्वाद लिया व उन्हें जन्मदिवस की बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं। देश विदेश सहित उत्तराखंड व पड़ोसी राज्यों से श्री दरबार साहिब पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा से नतमस्तक होकर महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया व उन्हें जन्मदिवस (प्रकटोत्सव) की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस शुभ और मंगल अवसर पर दरबार साहिब में विशेष पूजा अर्चना आयोजित की गई व श्रद्धालुओं के मध्य प्रेम, सेवा और समर्पण भाव से प्रसाद वितरण किया गया।
वहीं उत्तर भारत में संचालित श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं व स्टाफ सदस्यों, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल देहरादून के डाॅक्टरों, स्टाफ सदस्यों सहित शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों, उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान सहित देश-विदेश के कोने-कोने से पहुंचीं संगतों व श्रद्धालुओं ने दरबार साहिब में महाराज से आशीर्वाद लिया व उन्हें दीर्घायु होने की श्रद्धापूर्वक शुभकामनाएं दीं। पंजाब व हरियाणा से संगतें रविवार को ही दरबार साहिब पहुंच गई थीं। बधाई देने का क्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ देर शाम तक जारी रहा। इस मौके पर श्रद्धालुओं के लिए मिष्ठान व लंगर की विशेष, सुव्यवस्थित और सेवा भाव से परिपूर्ण व्यवस्था की गई। देहरादून के कई अनेक लोगों ने दरबार साहिब पहुंचकर महाराज को शुभकामनाएं दीं।
दरबार साहिब परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ब्लड बैंक, श्री महाकाल सेवा समिति एवम् एसजीआरआर पीजी काॅलेज के संयुक्त तत्वावधान में दरबार साहिब परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी लगाया गया। सेवा और मानवता के इस पुनीत कार्य में शिविर में 65 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर को सफल बनाने में श्री महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष रोशन राणा एवम् उनकी टीम, ब्लड बैंक के कोओर्डिनेटर अमित चन्द्र, एसजीआरआर पीजी काॅलेज छात्रसंघ अध्यक्ष बलबीर कुंवर का विशेष, सराहनीय और निस्वार्थ सहयोग रहा।