उत्तराखण्डदेहरादून

उफ यह तो हद हो गई- दिनदहाड़े उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में युवती की हत्या,  सिरफिरे युवक ने भरे बाजार में चापड़ से काटा गला

घर के बाहर ही बाइक सवार युवक ने दिल दहला देने वाली वारदात को दिया अंजाम, 23 साल की युवती को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया हत्यारोपी युवक को गिरफ्तार 
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में
सोमवार को एक सिरफिरे युवक ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया। युवक ने दिनदहाड़े भरे बाजार में 23 साल की युवती की गर्दन काटकर हत्या कर दी । पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। ये घटना नगर कोतवाली क्षेत्र में हुई है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
देहरादून के नगर कोतवाली क्षेत्र में मच्छी बाजार इलाके में एक 23 साल की युवती की निर्मम हत्या कर दी गई । हत्यारोपी ने युवती की गर्दन काटकर इस वारदात को अंजाम दिया । जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय युवती घर से निकली थी। बाहर एक युवक ने बातचीत के दौरान उस पर हमला कर दिया।इस जघन्य हत्याकांड के बाद इलाके में हड़कंप मच गया ।लोगों में इस हत्याकांड से भारी आक्रोश है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने युवती पर चापड़ से हमला किया ।युवती का गला इतनी बुरी तरह कट गया कि वो नीचे गिर गई।घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम पहुंची।पुलिस बल तैनात किया गया। आरोपी की सरगर्मी से तलाश करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया । इस घटना के विरोध में इलाके के बाजार की सभी दुकानें बंद हो गई ।
पुलिस ने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत मच्छी बाजार के अंदर दूल्हा मार्केट के पास गली में एक युवक द्वारा एक युवती को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया गया। उसको उपचार के लिए तत्काल दून चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया ।पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त घटना को अंजाम देने वाले युवक को कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया ।पुलिस के अनुसार हत्यारोपी का नाम आकाश कुमार है।इसकी उम्र 27 साल है और कोमल राम का बेटा है, इसका घर 46 मन्नूगंज खुडबुड़ा मोहल्ला कोतवाली नगर देहरादून में है।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में पता चला है कि काफी दिनों से आकाश कुमार, गुंजन का पीछा कर रहा था। इसको लेकर कुछ दिन पहले दोनों के बीच बहस भी हुई थी। गुंजन पिछले 5 से 6 सालों से दूल्हे के कपड़ों की दुकान में काम करती थी।
जानकारी के अनुसार गुंजन ने इसको लेकर खुड़बुड़ा चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी,लेकिन पुलिस के ढीले रवैए के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इससे आरोपी आकाश कुमार के हौसले बुलंद हो गए। उसे शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस का खौफ भी नहीं रहा।
देहरादून जनपद में 5 दिन के अंदर एक महिला और दो युवतियों की हत्या 
देहरादून में 5 दिन के अंदर ये एक महिला और दो युवतियों समेत तीसरी हत्या हुई है। इसके पहले 29 जनवरी को विकासनगर इलाके में 18 साल की छात्रा की निर्मम हत्या हुई थी। हत्यारोपी ने छात्रा की उंगलियां, नाक और गला काट दिया था। इसके बाद भारी पत्थर से उसके सिर को कुचल दिया था। अभी तक आरोपी युवक लापता है।
31 जनवरी को ऋषिकेश के शिवाजी नगर की गली नंबर 16 में घर में अकेली रहने वाली एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। लोगों ने हमलावरों को भागते देखा था। पुलिस ने महिला के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। महिला पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर की रहने वाली थी। फिलहाल वो ऋषिकेश शिवाजी नगर में किराए पर रहती थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button