उत्तराखण्डदेहरादून

Big Breaking – खुल गई लॉटरी- धामी मंत्रिमंडल का विस्तार, मदन कौशिक, खजान दास, भरत चौधरी, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैडा बने मंत्री

लोक भवन में आयोजित सादे समारोह में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहे मौजूद 
देहरादून। नवरात्रि के दूसरे दिन उत्तराखंड की धामी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार शुक्रवार को हो गया।
वरिष्ठ विधायक मदन कौशिक सहित पांच विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। लोक भवन में आयोजित एक संक्षिप्त और सादे समारोह में  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में नए मंत्रियों को  शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में सबसे पहले देहरादून की राजपुर रोड विधानसभा से  विधायक खजान दास ने शपथ ग्रहण की।
उनके बाद रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौधरी, हरिद्वार शहर से विधायक मदन कौशिक, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा व भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने शपथ ग्रहण की।
ताजपोशी के लिए नए चेहरों का चयन विधायकों के पिछले चार साल के कामकाज का रिकॉर्ड देखकर किया गया है। नई कैबिनेट में क्षेत्रीय व जातीय समीकरण के बीच संतुलन बनाया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button