उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा- चोरी के आरोपी को नियम विरुद्ध पदोन्नति के आरोपों से बच नही सकते कांग्रेस अध्यक्ष

चढावा प्रकरण मे कांग्रेस के आरोप गैरजिम्मेदाराना : भाजपा 
देहरादून । भाजपा ने कांग्रेस पर मंदिर चढ़ावा प्रकरण को लेकर गैरजिम्मेदाराना राजनीति का आरोप लगाया है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि बिना जांच के समूचे सिस्टम को दोषी ठहराने वाले कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल आरोपी कर्मचारी को स्थाई करने और नियम विरुद्ध वैयक्तिक सहायक बनाने के दोष से पल्ला नहीं झाड़ सकते हैं।
उन्होंने आरोपी कर्मचारी को संरक्षण देने के आरोपों से किनारा करने वाले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को आड़े हाथ लिया है। चौहान ने कहा कि दूसरों पर झूठे आरोप लगाने से पहले उन्हें आत्मव्लोकनाआत्मअवलोकन करने की जरूरत है, क्योकि समिति मे गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के आरोपों से वह अछूते नही हैं।
वह इस सच्चाई से नहीं भाग सकते कि 2014 में उन्होंने चोरी के आरोपी को स्थायी कर्मचारी बनाया और वैयक्तिक सहायक का नया पद नियम विरुद्ध सृजित कर वहां तैनाती दी। अब देहरादून के स्मार्ट सिटी का उदाहरण या मां बाप की जिम्मेदारी का हवाला देकर वे अपनी तत्कालीन संवैधानिक और प्रशासनिक दायित्वों से बच नहीं सकते हैं। उन परिस्थितियों मे जब वे बिना किसी जांच और तथ्यात्मक सबूतों के दूसरों को दोषी बताकर नैतिकता की दुहाई दे रहे हैं। उनके राजनैतिक दृष्टि से लगाए ऐसे आरोप पावन धामों और उनकी प्रतिष्ठा के साथ सनातन आस्था और विश्वास को चोट पहुंचाते हैं।
चौहान ने कहा कि बेहतर होगा कि गोदियाल या अन्य सभी पक्ष जांच प्रक्रिया में सहयोग करें और सच को पूरी तरह सामने आने दें। क्योंकि पवित्र धामों में चोरी की घटना किसी एक दो या किसी एक संस्था की प्रतिष्ठा से नहीं जुड़ी है। बल्कि यह समूचे सनातन आस्था और विश्वास को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए बेहद आवश्यक है। लिहाजा इस मुद्दे पर किसी को भी राजनीति नहीं करनी चाहिए। विशेषकर देवभूमि से जुड़े नेताओं को ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर एहतियात बरतने की जरूरत है। ऐसे विषय मे यदि इस मुद्दे पर विस्तृत राजनैतिक चर्चा होगी तो झूठे आरोप लगाने वालों की सनातन विरोधी गतिविधियों, आस्था और पुराने कार्यकलापों पर भी विचार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button