उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा अजय टम्टा ने कहा- शुद्धिकरण मामले से भाजपा का कोई लेना देना नही, बांटने की राजनीति से बाज आये कांग्रेस

बोले – देश के विभाजन मे सफल रही कांग्रेस अब समाज को भी बांटने की कोशिश में लगी 
देहरादून। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस की हल्द्वानी रैली के बाद कथित शुद्धिकरण यज्ञ से उसका कोई लेना देना नही है। लेकिन विभाजनकारी नीति मे माहिर कांग्रेस इसे भुनाने की जुगत मे लगी है।
राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा उठाये हल्द्वानी कथित शुद्धिकरण मामले , उत्तराखंड नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री मंत्री  अजय टम्टा ने कहा कि  भाजपा किसी भी ऐसी गतिविधि का समर्थन नहीं करती है। भाजपा की विचारधारा पंच निष्ठाओं पर आधारित है, जिसमें सामाजिक समरसता तथा संविधान के प्रति निष्ठा का अहम स्थान है। भाजपा कभी भी जाति, पंथ और वर्ग के आधार पर समाज को बांटने के बजाय सभी को साथ लेकर चलने तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने में विश्वास रखती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा यह पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि हल्द्वानी में हुए शुद्धीकरण यज्ञ से पार्टी का कोई संबंध नहीं है। ऐसे में कोग्रेस को बताना चाहिए कि बिना किसी तथ्यात्मक आधार के इस घटना को भाजपा से जोड़ने का झूठ संसद के पटल से क्यों किया जा रहा है।
शुद्धीकरण यज्ञ को जातिवाद से जोड़ना कांग्रेस का भ्रामक और राजनीतिक रूप से प्रेरित नैरेटिव है। किसी स्थानीय घटना को राजनीतिक लाभ के लिए जातीय विवाद का रूप देना समाज के हित में नहीं है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हर मुद्दे को जाति के चश्मे से देखना बंद करना चाहिए। राजनीतिक विरोध के नाम पर समाज में अविश्वास और विभाजन पैदा करने की कोशिश उत्तराखंड की सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपरा के विरुद्ध है। तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के लिए कांग्रेस धार्मिक एवं सामाजिक घटनाओं को भी राजनीतिक विवाद का रूप दे रही है। कांग्रेस को ऐसी राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश की एकता, शांति और सामाजिक सौहार्द की चिंता करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने खड़गे की भावनाएं आहत होने पर खेद व्यक्त करते हुए मामले की जांच का भरोसा दिया है, जो भाजपा की संवेदनशील और जिम्मेदार राजनीतिक सोच को दर्शाता है।
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से समाज को बाँटने का काम किया है।
यही करते करते इन्होंने देश बांट दिया। देश विरोध मे कल विभाजन विभीषिका दिवस मनाने जा रहा है। इसमें लाखों लोग बेघर हुए और  कई लोगों की जाने गयी। अब कांग्रेस समाज और सनातन को बाँटने का काम कांग्रेस कर रही है। हालांकि शुद्धिकरण यज्ञ में अनुसूचित जाति के लोग भी शामिल रहे हैं। कांग्रेस की ऐसी किसी भी कोशिश को कामयाब नही होने दिया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button