भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा- कांग्रेस के माथे पर विभाजन का कलंक, बंटवारे की पुनरावृत्ति की कोशिश दुर्भाग्यपूर्ण

रविदास जयंती से समाज में समरसता का द्योतक, जातिवादी राजनीति समाज में जहर समान
देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के माथे पर विभाजन का अमिट कलंक है और वह बंटवारे की पुनरावृत्ति की कोशिश देवभूमि मे करना चाहती है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा उसकी किसी भी ऐसी मंशा को सफल नही होने देगी।
पार्टी मुख्यालय मे पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए चौहान ने कहा कि देश विभाजन की दोषी कांग्रेस अब समाज बंटवारे के मिशन में जुटी हैं। उन्होंने कहा कि विभाजन विभीषिका दिवस की दुखद यादों से देश आज एकता का प्रण ले रहे हैं। वहीं अपने चरित्र के अनुरूप विपक्ष झूठ बोलकर देवभूमि का माहौल दूषित करना चाहता है। भाजपा, संत शिरोमणि रविदास की 650 वीं जयंती वर्ष से समरसता का संदेश फैला रही है और विपक्ष जातिवादी राजनीति का जहर घोल रहा है।
उन्होंने हल्द्वानी प्रकरण मे झूठ बोलकर, जातिवादी रंग देने की कोशिश का कड़ा प्रतिरोध किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी जानती है कि इस पूरे घटनाक्रम से भाजपा का कोई संबंध नहीं है, फिर भी अपनी सस्ती राजनीति के लिए वो सरकार और संगठन पर आरोप लगा रहे है। हैरानी है कि प्रकरण से जुड़ी संस्था द्वारा भी कार्यक्रम के दिन ही स्पष्ट कर दिया था कि धर्म विशेष के नारों और कांग्रेस अध्यक्ष की सनातन विरोधी टिप्पणियों से वे आहत थे। इसीलिए उनके द्वारा तथाकथित पूजा अर्चना की गयी, लेकिन फिर भी कांग्रेस पार्टी द्वारा जातिगत अपमान का झूठ प्रचारित किया जा रहा है। उसमें सबसे अधिक दुखद है कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का इस पूरे राजनैतिक षडयंत्र का हिस्सा बनना और उसे लोकतंत्र के मंदिर संसद में दर्ज कराना है। समाज का माहौल खराब करने की कीमत पर राजनैतिक लाभ लेने की इस साजिश के लिए भाजपा कांग्रेस पार्टी की कड़े शब्दों में निंदा करती है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा संत शिरोमणि रविदास की 650 जयंती देश भर में भव्य स्वरूप में मना रही है। पार्टी उनके जन्मस्थल प्रयागराज की पवित्र मिट्टी को गांव गांव, शहर शहर मंदिरों में स्थापित कर रही है। पूरे 6 माह संत रविदास जयंती के विचारों को जन जन तक पहुंचाकर, हम देश में समरसता और एकरूपता का भाव लाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं दूसरी कांग्रेस पार्टी, जो अपने को आजादी से पहले की पार्टी बताती हो, आज देश समाज को विभाजित करने का षड़यंत्र रच रही है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष लाख कोशिश करे, लेकिन भाजपा जनता के सहयोग से देश अथवा समाज को पुनः विभाजित नहीं होने देगी। कांग्रेस पार्टी और उनके आलाकमान को अहसास नहीं है कि उत्तराखंड की जनता सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के विचारों वाले वीरों की भूमि है। लिहाजा ऐसी विघटनकारी प्रयासों का करारा जवाब उन्हें आने वाले विधानसभा चुनाव में अवश्य मिलने वाला है।




