उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पर बड़ा हमला- कहा, हिंदू धर्म शास्त्रों को समझने में राहुल गांधी को कई जन्म कम पड़ेंगे

युवाओं के सामने सनातन की नकारत्मक छवि गढ़ना चाहते हैं कांग्रेस नेता 
देहरादून । भाजपा ने मनु स्मृति पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी  के बयानों को भावी पीढ़ी के सामने सनातन की नकारत्मक छवि गढ़ने की कोशिश बताया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट ने तंज कसा कि कांग्रेसी युवराज जन्म और कर्म किसी भी तरह से हिंदू नहीं हैं, उस पर वे  सिर्फ सनातन के अपमान में लगे रहते हैं। सृष्टि के पहलें हिंदू धर्म शास्त्र को समझने में उन्हें कई जन्म भी कम पड़ने वाले हैं।
उन्होंने मीडिया में जारी प्रतिक्रिया में आक्रोश व्यक्त करते हुए। कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस लगातार सिर्फ हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति को ही निशाना बनाती है। वो प्रभु श्री राम के अस्तित्व को नकारते है, उनके जन्मस्थान पर मंदिर बनने का विरोध करती है, उनके नेता और सहयोगी सनातन धर्म को कोरोना, डेंगू और सांप से खतरनाक बताते हैं। लेकिन ऐसे लाख प्रपंचों के बाद भी जनता ने कांग्रेस पार्टी को स्वीकारा नहीं और उनके सनातन विरोधी पापों की सजा हर चुनाव में दी है। लेकिन लगता है राहुल गांधी और कांग्रेस ने सबक नहीं लिया और इस बार देश की युवा पीढ़ी को सनातन धर्म को लेकर बरगलाने लगी है। जैसा उन्होंने पुणे के अपने छात्र संवाद कार्यक्रम में आपत्तिजनक टिप्पणियां हिंदू धर्म ग्रंथों और संस्कृति पर की।
उन्होंने पलटवार कर कहा कि लगता है वे भारत की परंपरा, विरासत और पूर्वजों का अपमान करना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं। उन्होंने कहा, प्राचीन भारतीय मूल्यों या मनु पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी से पहले, उन्हें वेदों और पुराणों का अध्ययन करना चाहिए। हालांकि जिस तरह की उनकी योग्यता और ज्ञान नजर आता है, उसको देखते हुए उन्हें सनातन पर प्रतिक्रिया के लिए कई जन्म लेने पड़ सकते हैं।
उन्होंने दावा किया कि राहुल कांग्रेस का यह राजनीतिक प्रोपेगेंडा सफल नहीं होगा और सभी सनातनी, संस्कृतिक एवं राष्ट्रवादी शक्तियां लोकतांत्रिक तरीके से उन्हें करारा जवाब देंगी। जिसका सबसे ताजा और बड़ा परिणाम कांग्रेस पार्टी को देवभूमि की जनता 27 के चुनावों में पूरी तरह नकार कर देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button