उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

बड़ी खबर – उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या ने पति पर दर्ज कराया केस, हत्या की साजिश सहित कई गंभीर आरोप लगाए, पुलिस ने जांच की शुरू

कैबिनेट मंत्री ने कई गंभीर आरोप लगाये, ऑडियो से खुली साजिश, तबीयत खराब होने पर कैबिनेट मंत्री को अस्पताल में भर्ती कराया 
देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल साहू पर जालसाजी, जातिगत प्रताड़ना और जान से मारने का षडयंत्र रचने का आरोप लगाया है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का यह भी आरोप है कि उनका पति पहले से विवाहित है और वर्तमान में भी उनके विवाहेत्तर संबंध हैं। अब वह एक महिला के साथ मिलकर मुझे जान से मारना चाहता है। आरोप यह भी है कि कैबिनेट मंत्री के पति ने कई दस्तावेज पर उनके फर्जी हस्ताक्षर कर उन्हें पदों से हटा दिया जबकि उन्होंने किसी भी पद से त्यागपत्र नहीं दिया है।
प्रदेश की कैबिनेट मंत्री ने पुलिस को बताया कि उनका विवाह 2004 में बरेली के रहने वाले गिरधारी लाल साहू से हुआ था। वह पहले से शादीशुदा थे। इस बात को उन्होंने
मंत्री ने पुलिस को हाल ही में गिरधारी लाल साहू और एक महिला के बीच बातचीत का एक ऑडियो मिलने के बारे में भी दी जानकारी, पुलिस ने शुरू की जांच
छुपाया। पहली शादी से उनके बच्चे भी हैं। जब उन्हें यह बात पता चली तब तक उनके भी बच्चे हो गए थे। ऐसे में लोक लिहाज के कारण वह चुप रहीं। आरोप है कि वह (रेखा आर्य) अनुसूचित जाति से आती जबकि गिरधारी लाल साहू दूसरी जाति से हैं। पिछले कुछ समय से हैं,
गिरधारी लाल साहू का व्यवहार बदलने लगा। कुछ समय बाद पता चला कि वर्तमान में साहू के दूसरी महिलाओं से संबंध हैं। इस पर जब उन्होंने आपत्ति जताई तो साहू ने मौखिक और लिखित दोनों रूप से उनसे माफी मांगी। इसके बावजूद साहू की हरकतों में कोई बदलाव
नहीं आया। जब उन्होंने इस बात का विरोध किया तो साहू ने उनके साथ मारपीट की। गाली गलौज की और जातिसूचक शब्द कहे।
आरोप है कि साहू कई बार उनके सरकारी आवास पर आया और आपत्तिजनक शब्द कहे। इसके बाद और भी बातों का खुलासा हुआ। पता चला कि साहू ने दस्तावेज पर जाली हस्ताक्षर कर कंपनी ने उन्हें निदेशक पद से हटा दिया। जबकि उन्होंने ऐसा कोई भी पत्र नहीं बनाया और न ही कभी त्यागपत्र दिया। एसपी सिटी शेखर चंद सुयाल ने बताया कि मंत्री की शिकायत पर जालसाजी, जातिगत प्रताड़ना, जान से मारने का षडयंत्र रचने, मारपीट और एससीएसटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कैबिनेट मंत्री ने पुलिस को एक ऑडियो मिलने की जानकारी भी दी है। आरोप है कि इसमें गिरधारी लाल साहू एक महिला से बातचीत के दौरान पीड़िता की हत्या की साजिश रचने की बात कर रहा है।
रेखा आर्य ने अपनी और अपने नाबालिग बच्चों की सुरक्षा को खतरा बताते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
मंत्री रेखा आर्य ने पुलिस को बताया कि उन्हें हाल ही में एक ऑडियो मिला है। इस ऑडियो में गिरधारी लाल साहू एक महिला से बात कर रहा है। आरोप है कि इस महिला के साथ वह मंत्री को जान से मारने का षडयंत्र रच रहा है। पुलिस ने इस पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने इस ऑडियों के खुलासे को लेकर वीडियो जारी कर अपनी बात भी रखी है।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य बेहद भावुक नजर आई और उनकी आखों में आंसू भी नजर आये। वीडियो में मंत्री रेखा आर्य रोती हुए अपनी बात कहती हुई दिख रही हैं।
वीडियो साझा करते हुए रेखा आर्या फूट-फूट कर रोतीं हुईं भी नजर आ रही है, जिसमें तबीयत खराब होने की बात भी कह रही है।वीडियो साझा करने के बाद रेखा आर्या की तबीयत भी बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button