गृहमंत्री शाह को सुनने के लिए जनता, कार्यकर्ताओं में जबदस्त उत्साह, जनसभा में करीब 35-40 हजार की संख्या जुटने की उम्मीद : कुंदन परिहार

देहरादून। भाजपा ने गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा के अभूतपूर्व होने का दावा करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं एवं जनता में उनको सुनने के लिए जबदस्त उत्साह है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह का उत्तराखंड से विशेष लगाव है, जो प्रदेश के विकास और नीतियों में स्पष्ट नजर आता है। विशेषकर, देवभूमि की डेमोग्राफी संरक्षित रखने में उठाए जा रहे कदमों में शाह की दृढ़ इच्छाशक्ति की छाप साफ देखी जा सकती है।
पार्टी मुख्यालय में गृहमंत्री शाह के शुक्रवार को होने वाले दौरे को लेकर मीडिया के सवालों का जबाव देते हुए प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि उत्तराखंड, अमित शाह और मोदी के लिए बेहद प्रिय है। हमेशा ही वे यहां आते रहते हैं और बैठकों प्रवास आदि के माध्यम से राज्य के विकास और स्थानीय लोगों के कल्याण को लेकर सहयोग देते रहते हैं। यही वजह है कि वे देवभूनिवासियों के दिलों में बसे हैं और उनके आने आने की सूचना से ही जबरदस्त उत्साह का माहौल बन जाता है। जहां तक सवाल है गृहमंत्री का तो अभी कुछ समय पूर्व हरिद्वार भी आए थे, वहां 1 लाख से ज्यादा जनता उनके कार्यक्रम में शरीक हुई थी। इसी क्रम में शुक्रवार को होने वाले दौरे के दौरान होने वाली जनसभा में भी करीब 35-40 हजार की संख्या जुटने वाली
है। कल बड़ी संख्या में पहुंचने वाली जनता एवं कार्यकर्ताओं के सामने अमित शाह का होने वाला मार्गदर्शन, राज्य की चुनावी रणनीति और दिशा को धार देने का काम करने वाला साबित होगा।
शाह से प्रेरित हैं, देवभूमि की डेमोग्राफी संरक्षण की नीतियां : तरुण बंसल
भाजपा प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने कहा कि जनता अमित शाह के ओजस्वी विचारों को सुनने के लिए हमेशा उत्सुक रहती है। देश की समस्याओं के समाधान और उत्तराखंड के विकास को लेकर मिलने वाले उनके मार्गदर्शन का इंतजार सभी को है। उत्तराखंड की जनता चाहती है कि अमित शाह जी बार-बार हमारे इस प्रदेश में आएं और हमारे प्रदेश के लिए कुछ ना कुछ सौगात दें। चूंकि उनके पास गृह मंत्रालय जैसा महत्वपूर्ण विभाग भी है और हमारे प्रदेश की डेमोग्राफी पर तो उनकी विशेषकर चिंता रहती है, जिसके निदान में उनका मार्गदर्शन सदैव मिलता रहता है। देश की तरह प्रदेश में भी घुसपैठ हमेशा से बड़ा मुद्दा रहा है। उत्तराखंड में तो लगातार हमारी सरकार मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में डेमोग्राफी को लेकर ऐतिहासिक कार्य कर रही है। जो किसी न किसी रूप में गृहमंत्री के विजन और संकल्पों से प्रेरणा पाकर ही फलीभूत हो रहे हैं। जब शाह हमारी सीमाओं और अंतरिक सुरक्षा का भरोसा दिलाते हैं तो दोनों ही दृष्टि में निश्चित रूप से उत्तराखंड को फायदा होता है।





