उत्तराखण्डदेहरादून

कार हादसे में इलाजरत ऋषभ पंत के लिए दुआओं का दौर जारी, पोते की सलामती के लिए दादी ने की प्रार्थना, युवा क्रिकेटर का मैक्स अस्पताल में इलाज जारी, स्थिति सामान्य

  • पिथौरागढ़ है ऋषभ पंत का गृह जनपद

  • लोग लगातार ले रहे उनके स्वास्थ के बारे में जानकारी

    देहरादून। क्रिकेटर ऋषभ पंत के दुर्घटना में घायल होने के बाद उनके गृह जनपद पिथौरागढ़ में लोग हाल जानने के लिए बेचैन हैं उनके लिए उत्तराखण्ड के साथ ही देश में भी जल्द से जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआ और प्रार्थनाएं की जा रही हैं।

    ऋषभ की दादी नंदी पंत ने भी ईष्ट देवी-देवताओं से अपने पोते की सलामती और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की। गंगोलीहाट के पाली गांव निवासी ऋषभ पंत की दादी नंदी पंत अपनी बेटी बेटी सरस्वती पाटनी के साथ रहती हैं।उन्होंने ईष्ट देवता और कालिका माता का उचांण (भेंट) रखा है। ऋषभ के स्वस्थ होने पर पूरा परिवार पूजा-अर्चना के लिए गंगोलीहाट जाएगा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव उमेश जोशी ने कहा कि वह ऋषभ का हाल जानने जाएंगे।

    चार अक्तूबर 1997 में रुड़की के अशोक नगर में जन्में ऋषभ पंत का पैतृक गांव पिथौरागढ़ की गंगोलीहाट तहसील के पाली गांव में है।

    ऋषभ पंत का ईलाज देहरादून के मैक्स अस्पताल में चल रहा है। पांच विशेषज्ञ चिकित्कों की टीम पंत का इलाज कर रही है। फिलहाल ऋषभ पंत स्थिति खतरे से बाहर है और उन्हें पूरी तरह सामान्य बताया गया है। वहीं दूसरी ओर खानपुर विधायक उमेश कुमार ने ऋषभ पंत और उनकी मां-बहन से मुलाकात की। वहीं, विधयक कुमार ने )षभ पंत के स्वास्थ्य की जानकारी दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button