उत्तराखण्डदेहरादूनव्यापार

कृषि मंत्री  जोशी और मोहिना कुमारी ने किया फ्लो बाजार का उद्घाटन, कहा- महिलाएं अपने कार्यों के दम पर विभिन्न क्षेत्रों में कर रही देश और प्रदेश का नाम रोशन

देहरादून: फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन ने रविवार को  दो दिवसीय फैशन और लाइफस्टाइल उत्सव फ्लो बाजार के सातवें संस्करण का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और रीवा की राजकुमारी मोहिना कुमारी सिंह द्वारा राजपुर रोड स्थित एक होटल में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन समारोह के साथ हुई, जिसके बाद दून हेरिटेज स्कूल के छात्रों द्वारा मनमोहक गणेश वंदना प्रस्तुत की गई।
कैबिनेट मंत्री जोशी ने सभी उपस्थित लोगों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और आज की दुनिया में महिला सशक्तिकरण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने सेना में लड़ाकू पायलटों और सैनिकों के रूप में सेवारत महिलाओं का उदाहरण देते हुए विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उल्लेखनीय उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में अपने कार्यों के दम पर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।
राजकुमारी मोहिना कुमारी सिंह ने महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देने में फ्लो के प्रयासों की सराहना की।
फ्लो उत्तराखंड की चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा मल्ल ने वार्षिक फ्लो बाजार के लिए अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, “फ्लो बाजार भोजन, कला, संस्कृति और खरीदारी का एक एहम उत्सव है जो 16 अक्टूबर तक  चलेगा।
इस वर्ष के फ्लो बाज़ार में देश भर से विभिन्न प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं और अपने उत्पादों और कलात्मक कृतियों की एक विस्तृत श्रृंखला का प्रदर्शन कर रहे हैं।”
इस कार्यक्रम में फ्लो उत्तराखंड चैप्टर की पूर्व चेयरपर्सन किरण भट्ट टोडारिया, कोमल बत्रा और नेहा शर्मा, सीनियर वाइस चेयरपर्सन चारू चौहान और फ्लो बाजार की समन्वयक हरप्रीत मारवाह, सुनीता वात्सल्य, गौरी सूरी और निशा ठाकुर के साथ फ्लो उत्तराखंड चैप्टर के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button