उत्तराखण्डदेहरादूनराष्ट्रीय

प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार-2025 के लिए नामांकन  सिफारिशें हुई शुरू, 15 सितंबर है अंतिम तारीख, देश के सभी व्यक्ति हैं  इन पुरस्कारों के लिए पात्र

पद्म विभूषण, पद्म भूषण, पद्म श्री सर्वोच्‍च नागरिक सम्मानों में शामिल.                                                भारत सरकार ने सभी नागरिकों से  किया  नामांकन सिफारिशें करने का अनुरोध
देहरादून। गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कार-2025 के लिए ऑनलाइन नामांकन सिफारिशें बुधवार से शुरू हो गई हैं। पद्म पुरस्कारों के नामांकन की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2024 है। पद्म पुरस्‍कारों के लिए नामांकन सिफारिशें राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार पोर्टल www.awards.gov.in पर ऑनलाइन प्राप्त की जाएंगी। पद्म पुरस्कार अर्थात पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री देश के सर्वोच्‍च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं। वर्ष 1954 में स्थापित इन पुरस्‍कारों की घोषणा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। इन पुरस्कारों के अंतर्गत “उत्‍कृष्‍ट कार्य” के लिए सम्मानित किया जाता है। पद्म पुरस्कार कला साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, लोक कार्य, सिविल सेवाएं, व्यापार एवं उद्योग आदि जैसे सभी क्षेत्रों विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों सेवा के लिए प्रदान किए जाते हैं। जाति, व्यवसाय, पद या लिंग के भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। चिकित्सकों और वैज्ञानिकों को छोड़कर अन्य सरकारी सेवक जिनमें सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी सेवक भी शामिल है, पद्म पुरस्‍कारों के पात्र नहीं हैं। सरकार पद्म पुरस्कारों को ‘पीपुल्स पद्मज् बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत सरकार ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे नामांकन सिफारिशें करें। नागरिक स्वयं को भी नामित कर सकते हैं। महिलाएं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जातियों, और अनुसूचित जनजातियों, दिव्यांग व्यक्तियों और समाज के लिए निस्वार्थ सेवा कर रहे लोगों में से ऐसे प्रभावशाली व्यक्तियों की पहचान करने के ठोस प्रयास किए जा सकते हैं , जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियां वास्तव में पहचाने जाने योग्य हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button