उत्तराखण्डदेहरादून

विकसित भारत 2047 का सपना अब केवल सरकार का नहीं, बल्कि समस्त 140 करोड़ देशवासियों का संकल्प  : नितिन नबीन

विकसित भारत 2047  ट्रांसफॉर्मेटिव रोल ऑफ हायर एजुकेशन” विषय पर  अकादमिक कॉन्क्लेव का आयोजन, मुख्यमंत्री धामी रहे मौजूद
देहरादून। “विकसित भारत 2047  ट्रांसफॉर्मेटिव रोल ऑफ हायर एजुकेशन” विषय पर  अकादमिक कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया।  मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि, विकसित भारत 2047 का सपना अब केवल सरकार का नहीं बल्कि समस्त 140 करोड़ देशवासियों का संकल्प बन गया है। वहीं उन्होंने अपनी जन्मभूमि बिहार को ज्ञान और उत्तराखंड को ज्ञान एवं अध्यात्म का अद्भुत संगम बताया।
शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विषय प्रधानमंत्री मोदी  के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में उच्च शिक्षा संस्थानों की भूमिका रहा। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार, कौशल विकास तथा उद्यमिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाना होगा।
अपने संबोधन में  नितिन नवीन ने कहा कि वे ज्ञान की भूमि से आते हैं और देवभूमि उत्तराखंड में ज्ञान तथा अध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जनता से निरंतर संवाद और संवेदनशील नेतृत्व के माध्यम से प्रदेश को नई दिशा दी है। कहा कि उत्तराखंड ने सदैव देश को वीर सैनिक दिए हैं और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। विकसित भारत 2047 का सपना अब केवल सरकार का नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का संकल्प बन चुका है। उन्होंने कहा कि भारत को कभी सोने की चिड़िया कहा जाता था, लेकिन लंबे समय तक देश को गरीबी और पिछड़ेपन का सामना करना पड़ा। आज “मेक इन इंडिया” और “वोकल फॉर लोकल” जैसे अभियानों के माध्यम से भारत पुनः आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।
नितिन नवीन ने  कहा कि वर्ष 2014 के बाद स्टार्टअप और यूनिकॉर्न संस्कृति ने युवा भारत को नई पहचान दी है। युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देकर ही विकसित भारत का सपना साकार किया जा सकता है। जनधन खातों और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण प्रणाली का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि करोड़ों लोगों तक सीधे लाभ पहुंचाना नए भारत की पहचान है।अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, शिवालिक समूह के चेयरमैन सुनील कुमार, वाइस चेयरमैन अजय कुमार,  विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर, मुन्ना सिंह चौहान, सविता कपूर, डॉ. दुर्गेश पंत, प्रो. सुरेखा डंगवाल, सुरेंद्र मित्तल, कुसुम कंडवाल, विश्वास डावर, मीता सिंह एवं अनेक शिक्षाविद्, जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।कॉन्क्लेव में इस बात पर व्यापक सहमति बनी कि विकसित भारत 2047 का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से नहीं बल्कि शिक्षा जगत, शोध संस्थानों, उद्योग, युवाओं और समाज के सामूहिक प्रयासों से ही प्राप्त किया जा सकता है। उच्च शिक्षा संस्थानों को ज्ञान, कौशल, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के केंद्र के रूप में विकसित करना समय की आवश्यकता है।
कहा – अंतिम गांव तक विकास पहुंचाना ही वास्तविक राष्ट्र निर्माण
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा  वि कहा कि डिजिटल क्रांति के साथ-साथ भारत की संस्कृति, अध्यात्म और राष्ट्रीय सुरक्षा को भी समान महत्व देना होगा। अंतिम गांव तक विकास पहुंचाना ही वास्तविक राष्ट्र निर्माण है। उन्होंने युवाओं, विशेषकर जेन-ज़ी पीढ़ी को नवाचार, उद्यमिता और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का आह्वान किया तथा राजनीति में युवाओं की बढ़ती भागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र सरकार की पहलों की सराहना करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को और अधिक अवसर प्रदान करेगा। उत्तराखंड में होमस्टे नीति, ऑल वेदर रोड परियोजना, समान नागरिक संहिता और हरिद्वार कॉरिडोर जैसी पहलों की भी उन्होंने प्रशंसा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button