उत्तराखण्डदेहरादून

धामी सरकार के कार्यों से प्रभावित और संतुष्ट नजर आए नितिन नबीन, भाजपा  राष्ट्रीय अध्यक्ष  ने चारधाम यात्रा प्रबंधन को भी सराहा 

समान नागरिक संहिता लागू करने के फैसले को  बताया ऐतिहासिक

देहरादून। उत्तराखंड दौरे में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व एवं राज्य सरकार के कार्यों की मुक्त कंठ से तारीफ की।पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष धामी सरकार के  कार्यों से प्रभावित और संतुष्ट नजर आए।शनिवार को देहरादून में आयोजित एक महत्वपूर्ण गोष्ठी में उन्होंने खुले मंच से धामी सरकार की कार्यशैली और विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास कार्य सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। सरकार ने कई ऐसे निर्णय लिए हैं, जिन्होंने पूरे देश का ध्यान खींचा है।राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विशेष रूप से समान नागरिक संहिता  लागू करने के निर्णय को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के सम्मान, महिला अधिकारों और सामाजिक समानता की दिशा में उत्तराखंड ने पूरे देश को नई दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साहसिक नेतृत्व का परिचय देते हुए ऐसे निर्णय लिए हैं, जो आने वाले समय में देश के लिए मॉडल साबित होंगे, उनके नेतृत्व में गंगा मैया के आशीर्वाद से 2027 में उत्तराखंड में तीसरी बार सरकार बनेगी।

उन्होंने चारधाम यात्रा के सफल संचालन, आधारभूत संरचना विकास, पर्यटन विस्तार और जनहित से जुड़े कार्यों की भी सराहना की। साथ ही कहा कि उत्तराखंड में विकास और सुशासन का जो मॉडल तैयार हो रहा है, वह जनता के बीच भाजपा के प्रति विश्वास को और मजबूत कर रहा है।
आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में मिशन हैट्रिक के नजरिए से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस दौरे को संगठन और सरकार दोनों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
उनके वक्तव्यों से यह स्पष्ट संदेश गया है कि पार्टी नेतृत्व को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  के नेतृत्व और कार्यशैली पर पूर्ण भरोसा है। आगामी चुनावों में संगठन सरकार के विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा शनिवार को खत्म हो गया है। उनका यह दौरा 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत उनका यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अपने दौरे के दौरान उन्होंने प्रदेश कोर कमेटी, सांसदों, विधायकों, पार्टी पदाधिकारियोंए जिला पंचायत अध्यक्षों महापौरों, नगर पालिका अध्यक्षों, युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं एवं संगठन से जुड़े विभिन्न पदाधिकारियों के साथ व्यापक संवाद किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विभिन्न बैठकों एवं संवाद कार्यक्रमों में संगठन को आगामी चुनावों के लिए अभी से पूरी मजबूती के साथ जुटने का संदेश दिया। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठनात्मक सक्रियता, जनसंपर्क और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने पर विशेष जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button