उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

आपदा पीड़ितों से एक दिन नहीं मिले कांग्रेसी, अब पीएम से मिलने का ड्रामा: आशा नौटियाल

कहा- महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, सस्ती लोकप्रियता का पुराना एजेंडा
देहरादून । भाजपा ने महिला कांग्रेस के प्रदर्शन को सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का एजेंडा बताया है। पार्टी की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक  आशा नौटियाल ने पलटवार किया कि जो आपदा पीड़ितों के आंसू पोछने एक दिन नहीं गए, वे अब पीएम से मिलने की ड्रामेबाजी कर रहे हैं।
उन्होंने मीडिया के पूछे सवालों के जवाब देते हुए, कांग्रेस के प्रदर्शन को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण एवं शर्मनाक करार दिया। वहीं आइना दिखाते हुए कहा कि सरकार के अथक प्रयासों से समूचा प्रदेश, आपदा का साहस से सामना कर रहा है और विपक्ष रोज नए नए झूठे आरोप लगाने में जुटा है। प्रदेश सरकार ग्राउंड जीरो पर रहकर प्रभावितों की तकलीफ को न्यूनतम करने में लगी है, लेकिन कांग्रेस नेता भ्रम फैलाकर प्रदेश की छवि खराब कर रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी, पीएम मोदी के मार्गदर्शन में पीड़ितों के बीच दिन रात रहकर उनका हौसला बढ़ा रहे हैं और कांग्रेस गलत तस्वीर दिखाकर उन्हें निराश करने  में जुटी है। प्रदेश सरकार और तमाम आपदा प्रबंधन में लगी एजेंसियां केंद्रीय टीम और विशेषज्ञों की मदद से नुकसान का सही-सही आकलन कर रही है, लेकिन विपक्ष के नेता अपने दौर की तरह पुनर्वास पैकेज पर ही नजर गड़ाए बैठे हैं।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह का प्रदर्शन कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं द्वारा पीएम दौरे के दौरान किया गया, वह पूरी तरह राजनैतिक प्रोपेगेंडा था। उन्होंने चुनौती देते हुए पूछा, जितनी भी गिनी चुनी कांग्रेस नेत्रियां वहां थी, उनमें कितनी आपदाग्रस्त क्षेत्रों में गई? कितनों ने पीड़ितों की मदद के लिए राहत सामग्री भिजवाई और किसी ने भी फोन पर ही सही, प्रभावितों के दुख दर्द जानने की कोशिश की। ऐसे तमाम राजनीतिक नाटकबाजी करने वाले लोगों से वो पीएम क्यों मिलें जो पहले दिन से उत्तराखंड ही नहीं देश के तमाम हिस्सों में चल रहे रेस्क्यू अभियान पर नियंत्रण रखे हुए हैं। जिनके मार्गदर्शन में केंद्र एवं राज्य की आपदा प्रबंधन एजेंसियां लोगों की जान बचाने और मदद पहुंचाने में रात दिन लगी हों। जो यहां से पहले विपक्ष शासित राज्यों पंजाब और हिमाचल में आपदा पीड़ितों का दर्द साझा कर, उन्हें बड़ी मदद मुहैया करवा चुके हों। इसीलिए आज अभिभावक के रूप में उनका संकट से जूझते देवभूमिवासियों के मध्य पहुंचना, कांग्रेस नेताओं को रास नहीं आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button