उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

कांग्रेसियों ने किया भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर कूच,हाथों में पार्टी के झंडे और बैनर लिए कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी 

पीसीसी अध्यक्ष गोदियाल ने कांग्रेस कार्यालय के घेराव को ’उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’ वाली कहावत बताया 
देहरादून। उत्तराखण्ड भाजपा की और से प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय के घेराव के विरोध में बुधवार को कांग्रेस ने भी जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर कूच किया। हाथों में पार्टी के झंडे और बैनर लिए कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि जिस प्रकार भाजपा की केन्द्र सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस, सीआरपीएफ के जवानों के साथ भाजपा पोषित गुंडा तत्वों ने जंतर-मंतर आंदोलन के छात्र-छात्राओं और युवाओं पर बर्बरता दिखाई तथा इसका विरोध करने पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस नेताओं के साथ अभद्रता की उससे साबित हो गया है कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने का प्रयास कर रही है और विपक्ष की आवाज़ को दबाने के लिए इस प्रकार की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि उल्टा चोर कोतवाली को डांटे वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए सत्ताधारी दल का प्रदेश अध्यक्ष होने और प्रदेश में कानून व्यवस्था व शांति बनाये रखने की जिम्मेदारी होने के बावजूद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भट्ट अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से गैर जिम्मेदाराना कार्य करवा कर पूरे प्रदेश का माहौल खराब करने की चेष्टा कर रहे हैं जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को भाजपा कार्यालय तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया। इस दौरान कुछ समय तक पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक भी हुई, हालांकि स्थिति नियंत्रण में रही।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन राजेन्द्र भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, महामंत्री राजेन्द्र शाह, सुरेन्द्र रांगड़, नवीन जोशी, प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, राजेश चमोली, सुजाता पॉल, शीशपाल बिष्ट, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी, जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, राजेश चमोली, बब्बन सती, अमरजीत सिंह, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष सुलेमान अंसारी, एससी अध्यक्ष मदन लाल, सी.पी. सिंह, मोहन काला, उपेन्द्र थापली, सोनिया आनन्द, टीटू त्यागी, विकास नेगी, रॉबिन त्यागी, सुलेमान अली, नजमा खान, आशा शर्मा, चन्द्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, इताअत खान, मुकीम अहमद, ललित भद्री, मोहन खत्री, सुमेन्द्र बोहरा, विनोद कुमार, प्रीतम आर्य, प्रशांत खंडूरी, सुनीता प्रकाश, गगन छाछर, सचिन टिचकुले, मदन कोहली, गुलशेर मुन्ना, अनिल बसनेत, सावित्री थापा, आदर्श सूद, रितेश क्षेत्री, शरीफ बेग नरेशानन्द नौटियाल व हुकम सिंह कठैत आदि सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button