उत्तराखण्डदेहरादूनस्वास्थ्य
दून में डेंगू के दो और मरीज मिले, चिकनगुनिया के भी दो केस आए सामने , h1n1 इन्फ़्लुएन्ज़ा के 58 नए मामले

अब तक डेंगू के 129 और चिकनगुनिया के 77 मरीज मिले
देहरादून। राजधनी देहरादून में इन दिनों वायरल, डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मरीज सामने आ रहे है। सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी चिकित्सालयों में भी मरीज पहुंच रहें है। राजधानी में शुक्रवार को डेंगू के दो मरीज सामने आये हैं। इनमें 34 वर्षीय नई दिल्ली निवासी गीता देवी और ब्रहमपुरी माजरा देहरादून निवासी 76 वर्षीय कृष्णा देवी शामिल है। इन दोनो का इलाज श्री महंत इंदिरेश हाॅस्पिटल और सुभारती अस्पताल में चल रहा है। वही चिकनगुनिया के भी दो मरीज और मिलें हैं। शुक्रवार को 460 लोगों के सैंपल एकत्र किये गये जिनमें से दो लागों में डेंगू की पुष्टि हुई। अबतक 24844 सैंपल एकत्र किये जा चुके है। जिनमें 129 लोगो में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें 63 मरीज देहरादून और 66 केस अन्य राज्यों के है। अब तक 112 मरीज ठीक हो चुके है और बाकी बचे 17 मरीजों में से 5 एसएमआई, 9 एचआईएमटी और 3 का इलाज सुभारती अस्पताल में चल रहा है। अब तक मलेरिया का 1 और चिकनगुनिया के 77 मरीज दून में सामने आ चुके हैं। आशा और वाॅलिन्टियर घर घर जाकर सर्वे कर रहे है। आशाओं की टीम ने अब तक 323009 घरों का सर्वे किया है जबकि वाॅलिन्टियर्स ने 524198 घरों का सर्वे किया है। अब तक दोनों की टीमों ने कुल 847207 घरों का सर्वे किया है।
वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को लिए गए 105 सैंपल में से h1n1 इन्फ़्लुएन्ज़ा के 58 मरीज मिले हैं। इनमें 38 देहरादून और 20 बाहर के शामिल हैं।
इन 58 केस में 4 मरीज आहूजा अस्पताल, 7 एम्स ऋषिकेश, 8 बौठियाल 3, जीडीएमसी देहरादून, 3 ग्राफिक एरा, दो एच आईएचआईटी, 3 डीपीएचएल, 4 कैलाश और 26 मरीज श्री महेंद्र इंद्रेश अस्पताल में भर्ती हैं।इन मरीजों में से 38 देहरादून और बाकी 20 अन्य स्थानों के हैं।अब तक एच1 एन 1 के 521 सैंपल एकत्र किए गए हैं, जिनमें से 271 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, इनमें 182 देहरादून और 89 दूसरे स्थानों के हैं। अब तक 149 मरीज ठीक हो चुके हैं। बाकी 120 का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। दो मरीजों की मृत्यु हुई है।
कोविड के 51 सैंपल एकत्र किए गए जिनमें दो की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है, इनका इलाज श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल देहरादून में चल रहा है। इन दो केस में एक देहरादून और एक बाहर का है। एक मरीज ठीक हो चुका है। अब तक कॉविड के 303 सैंपल एकत्र किए गए हैं, जिनमें 39 पॉजिटिव पाए गए हैं ।इनमें 16 देहरादून और 23 अन्य स्थानों के हैं। 39 में से 37 मैरिज रिकवर हो चुके हैं और दो का इलाज एम्स ऋषिकेश और श्री महेंद्र इंद्रेश हॉस्पिटल देहरादून में चल रहा है।