उत्तराखण्डदेहरादून

नगर आयुक्त  नमामी बंसल ने “देवभूमि रजत जयंती पार्क” निर्माण कार्य का निरीक्षण,2400 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में उद्यान हो रहा विकसित

अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को किया निर्देशित , सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का रखा जाए विशेष ध्यान 
देहरादून।नगर निगम देहरादून की नगर आयुक्त  नमामी बंसल (आईएएस) ने आई.टी. पार्क क्षेत्र में निर्माणाधीन “देवभूमि रजत जयंती पार्क” के विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया । यह पार्क लगभग 2400 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने पार्क के विभिन्न घटकों जैसे पाथवे निर्माण, हरियाली विकास, फव्वारे, बैठने की व्यवस्था, बच्चों के खेलने के उपकरण, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
नगर आयुक्त नमामि बंसल ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए एवं निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्यों को पूर्ण किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि मॉनसून सीजन को ध्यान में रखते हुए कार्यों में और तेजी लाई जाए ताकि नागरिकों को शीघ्र ही इस पार्क की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

नगर आयुक्त ने बताया कि “देवभूमि रजत जयंती पार्क” का निर्माण नगर निगम देहरादून द्वारा नागरिकों के लिए एक सुव्यवस्थित, स्वच्छ एवं हरित सार्वजनिक स्थल के रूप में किया जा रहा है, जो विशेष रूप से आई.टी. पार्क क्षेत्र एवं आस-पास के निवासियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।
यह पार्क बच्चों के लिए मनोरंजन, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विश्राम एवं योग की सुविधा, हरियाली से भरपूर वातावरण और जनसामान्य के लिए स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों का केन्द्र बनेगा। साथ ही यह क्षेत्र की पर्यावरणीय गुणवत्ता में भी वृद्धि करेगा।
नगर निगम देहरादून का निरंतर प्रयास है कि शहरवासियों को बेहतर शहरी सुविधाएं एवं उच्च गुणवत्ता वाले सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराए जाएं, जिससे नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button