और बढ़ा भाजपा का परिवार – पूर्व कर्मचारी नेता एवं सैन्य अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी हुए पार्टी में शामिल

प्रदेश मुख्यालय में हुए ज्वाइनिंग कार्यक्रम में किया गया सभी का स्वागत
देहरादून । भाजपा सदस्यता अभियान के क्रम में बड़ी संख्या में सेवानिवृत सैन्य अधिकारियों एवं सरकारी कर्मचारियों समेत विभिन्न दलों के लोगों ने पार्टी सदस्यता ग्रहण की है।
प्रदेश मुख्यालय में हुए इस ज्वाइनिंग कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार और विधायक फकीर राम टम्टा ने गंगोलीहाट विधानसभा, पिथौरागढ़ सभी लोगों को फूलमाला एवं पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी की औपचारिक सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर श्री परिहार ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन की रीति नीति और वैचारिक प्रतिबद्धता की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही कहा कि पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। यही वजह है कि प्रत्येक व्यक्ति उत्तराखंड को विकसित बनाने के मिशन में अपना सहयोग करना चाहता है। इसके निमित ही, आप सब यहां आए और आगे हम सबको मिलकर संगठन और सरकार के कामों का लाभ जन जन तक पहुंचाने के लिए काम करना है।
इस मौके पर सेवानिवृत्ति अनुसचिव एवं प्रांतीय अध्यक्ष उत्तराखंड एससी एसटी एम्पलाइज फेडरेशन श्री करम राम के नेतृत्व में शंकर राम लोहिया सेवानिवृत अधिशासी अभियंता, अरविंद कुमार पूर्व सैन्य अधिकारी, भीमराव टम्टा सेवानिवृत अपर सचिव, मदन राम पूर्व संयुक्त सचिव, सूबेदार महिपाल सिंह, संतोष कुमार क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रवीण राम कोहली पूर्व कर्मचारी, संतोष कुमार कोहली सेवानिवृत अध्यापक, सुरेश राम टम्टा, सामाजिक कार्यकर्ता श्री दशरथ कुमार, सेवानिवृत्ति इंस्पेक्टर आइटीबीपी, रमेश राम पूर्व सैनिक, दिनेश राम पूर्व सैन्य अधिकारी, मान सिंह रावत पूर्व सैनिक शामिल रहे।
इसी तरह कांग्रेस पार्टी से आने वालों में भैरव राम कोहली, नवीन कोली, शंकर राम, भुवन कुमार, हरीश प्रसाद कोहली, यशोदा लोहिया, राम, भुवन प्रसाद, दीपा लापड, अरमान कोहली, दीपक कोहली ने भी पार्टी के सिद्धांतों में विश्वास जताया।
इस दौरान पिथौरागढ़ के जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी ,पूर्व विधायक मीना गंगोला, प्रदेश मंत्री दीपिका वोहरा, दिनेश आर्य, चंद्रशेखर जोशी, बसंत लोहानी, राजेंद्र प्रसाद, सौरभ कुमार भी उपस्थित रहे।





