उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

विकासनगर : सहसपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों एवं नशे के सौदागरों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी  कार्रवाई – बुलडोजर चला कर 13 अवैध निर्माण किए जमीदोज

सहसपुर l  विकासनगर के सहसपुर थाना क्षेत्र के खुशहालपुर और जस्सोवाला इलाकों में प्रशासन ने मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए 13 अवैध निर्माणों को जमींदोज कर दिया गया।
विकासनगर के इन क्षेत्रों में तहसील प्रशासन की अगुवाई और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से नशा तस्करों और अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया । इस कार्रवाई के दौरान जस्सोवाला क्षेत्र में हल्का विरोध देखने को मिला, लेकिन प्रशासन की कार्रवाई के आगे इनकी एक न चली और देखते ही देखते खुशहालपुर के साथ यहां भी अवैध तरीके से बने मकानों को जमींदोज कर दिया गया। कार्रवाई को लेकर प्रशासन का साफ कहना है कि नशे के काले कारोबार, गौकशी और अवैध तरीके की कमाई से बनाई गई अवैध संपत्तियों सहित अवैध अतिक्रमण करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

जानकारी के अनुसार ध्वस्त की गई संपत्तियों में से 10 संपत्तियां ऐसे कुख्यात अपराधियों की थीं, जो लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी (ड्रग्स स्मगलिंग), गोकशी, चोरी और आर्म्स एक्ट जैसी अवैध गतिविधियों में लिप्त थे। ये सभी आरोपी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण करवा चुके थे। इन आरोपियों के खिलाफ पुलिस पूर्व में भी गैंगस्टर एक्ट और गुंडा एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई कर चुकी है।प्रशासन ने खुशहालपुर निवासी आमिर (21 आपराधिक मामले), सलमान (21 आपराधिक मामले), फैजान (19 आपराधिक मामले), मोहसीन (15 आपराधिक मामले), मेहराज (8 आपराधिक मामले), दिलशाद उर्फ मिर्ची (8 आपराधिक मामले) और कौसर (2 आपराधिक मामले) के अवैध कब्जों को ध्वस्त किया है ।पुलिस ने बताया कि सहसपुर क्षेत्र के खुशलहालपुर और जस्सोवाला में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए सरकारी भूमि पर बने 13 व्यक्तियों के अवैध भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button