उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

विधानसभा चुनाव से पूर्व और बढ़ा पार्टी का कुनबा – शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया सभी का स्वागत 

समाज तोड़ने वाली शक्तियों को लोकतात्रिक ढंग से ज़बाब देने में शिक्षक एवं बुद्धिजीवी वर्ग आए सामने : भट्ट ,
शिक्षक नेता, जातीय विभाजन और युवाओं को राजनैतिक हथियार बनाने के खिलाफ राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े
देहरादून । शिक्षक दिवस पर एक बड़ी सौगात के रूप में शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट ने कहा कि देश समाज को तोड़ने वाली शक्तियों को लोकतात्रिक ढंग से जवाब देने और जनजागरुकता की जिम्मेदारी शिक्षक एवं बुद्धिजीवी वर्गों को निभानी है। पार्टी ज्वाइन करने वाले शिक्षक नेताओं ने स्वीकार किया कि जातीय विभाजन और युवाओं को राजनैतिक हथियार बनाने की साजिशों के खिलाफ हम राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़ रहे हैं।
पार्टी मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष  भट्ट ने सभी नवागंतुक शिक्षकों एवं युवाओं को फूलमाला एवं पटका पहनाकर औपचारिक सदस्यता दिलाई। इस अवसर अपने स्वागत भाषण में कहा कि राम सिंह चौहान और अन्य लोग साथी शिक्षकों की समस्याओं को सजगता से उठाते रहे हैं। चाहे समस्याओं को सरकार के सम्मुख लाना हो या चाहे बड़े-बड़े आंदोलन करना हो, आप झुके नहीं और सरकार ने आपके विषयों पर संज्ञान लिया, बहुत सी माँगें मानी भी। राज्य के अंदर शिक्षा क्षेत्र के और शिक्षकों के बीच में प्रतिनिधित्व करने वाले ऐसे व्यक्तियों का पार्टी में आना, राज्य के विकास और कल्याण के लिए भी सार्थक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि आप सबके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य में मदद मिलेगी। उन्होंने सभी नए सदस्यों को विश्वास दिलाया कि आपकी प्रतिष्ठा, क्षमता और सम्मान का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
​शिक्षकों के साथ बड़ी संख्या में युवाओं के पार्टी ज्वाइन करने पर उन्होंने कहा कि जहाँ-जहाँ आप जाएँ, उन क्षेत्रों में युवाओं के बीच में पार्टी के वैचारिक पक्ष रखें। देश के अंदर आज भी कुछ शक्तियाँ हैं जो देश को बाँटना चाहती हैं, समाज को तोड़ना चाहती हैं। इसी तरह अनेकों लोग हैं, जिनको यह विकास दिखाई नहीं देता है, विकास की इस गति को ब्रेक करना चाहते हैं, ऐसे लोगों का लोकतान्त्रिक तरीके से जवाब देने की भी आवश्यकता है।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री  दीप्ति रावत,
टिहरी विधायक  किशोर उपाध्याय ,दायित्वधारी एवं वरिष्ठ नेता  ज्योति प्रसाद गैरोला , प्रदेश कार्यालय सचिव  जगमोहन रावत, सह मीडिया प्रभारी  राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता शादाब शम्स समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
इन लोगों ने ली भाजपा में एंट्री
इस दौरान पार्टी ज्वाइन करने वाले उत्तराखंड शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष  राम सिंह चौहान के साथ पार्टी ज्वाइन करने वालों में महेंद्र पाल सिंह, परमार, धर्मवीर सिंह परमार, शैलेंद्र सिंह नेगी, ज्ञानदीप धवन, जयदीप परमार, अनुराधा सिंह, सोनाली चौहान, अभिषेक, अदिति रावत, बबली नेगी, गीता चौहान, प्रज्ञा, गौरी रावत, शैलेश चौहान, गोपाल, आलोक रावत, परमवीर बिष्ट, उषा रावत, अंकित पांडे, अमन पांडे, शुभम चमोली, शुभम चौहान, ऐश्वर्या राणा, अपूर्व वशिष्ठ, अनमोल शर्मा, हिमांशु सजवान प्रमुख नाम शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button