उत्तराखण्डदेहरादून

पंजाबी समाज में आकांक्षा नेगी के विवादित बयान से आक्रोश , भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जपेंद्र सिंह ने की कार्रवाई की मांग

पंजाबी समाज को अपमानित करने का लगाया आरोप,
48 घंटे के अंदर कार्रवाई नहीं होने पर आमरण अनशन की दी चेतावनी
देहरादून। पंजाबी समाज ने कांग्रेस नेता सूरत सिंह नेगी की पुत्री आकांक्षा नेगी के बयान पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए समाज को  अपमानित करने का आरोप लगाया है। पंजाबी महासभा का कहना है कि उन्होंने समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाते हुए पाकिस्तानी शब्द का इस्तेमाल किया है। यह एक अपराध की श्रेणी में माना जाना चाहिए।
शुक्रवार को प्रेस क्लब में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी  सदस्य कुंवर जपेंद्र सिंह और सभा से जुड़े पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता की।  उन्होंने कहा कि यह बहुत ही अपमानित करने वाला व राष्ट्र विरोधी शब्द है। जिस तरह रायपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक उमेश शर्मा के साथ साथ समस्त पंजाबी समाज के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया गया ,वो बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। जपेंद्र सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 48 घंटे के अंदर आकांक्षा नेगी पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है तो वह खुद और पंजाबी समाज के लोग आमरण अनशन करने को मजबूर हो जाएंगे।
उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान किसी को भी यह इजाजत नहीं देता है कि वह देशभक्त पंजाबियों को अपमानित करने वाले शब्दों का प्रयोग करे। जपेंद्र सिंह ने कांग्रेस नेता हरक सिंह और आकांक्षा नेगी पर समाज को बांटने का आरोप लगाया।
इसके साथ ही उन्होंने हरक सिंह को कैंट विधानसभा से चुनाव लड़ने की चुनौती दी। जपेन्द्र सिंह ने कहा कि अगर हरक सिंह  इस चुनौती को स्वीकार करते हैं तो, यही समाज उन्हें बताएगा कि हरक सिंह
राजनीति में कितने बड़े कद के नेता हैं। उन्होंने चेताया कि अगर कांग्रेस नेता सूरत सिंह नेगी की बेटी पर 48 घंटे के भीतर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है तो उन्हें मजबूरन अपनी इस मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठना पड़ेगा। प्रेस वार्ता में गुरूद्वारा नेहरू कॉलोनी से सरदार रणजीत सिंह, पूर्व पार्षद संतोख सिंह नागपाल, हरचरण सिंह चोपडा,  अशोक वर्मा, अमित कपूर, जीएस विर्क, हरीश कोहली, प्रीतम सिंह, उत्तरांचल पंजाबी महासभा से जिलाध्यक्ष बलदेव पराशर, भोला कोचर, जीएस आनन्द खत्री सभा उत्तराखण्ड के अध्यक्ष केवल ओबराय, संजय भल्ला, राजीव चन्दन, पूर्व पार्षद विनय कोहली, जीएस चुग, मोन्टी कोहली, डीपी सिंह व हरीश नारंग सहित पंजाबी समाज के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button